Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (5 सितंबर 2026) की खबरों में 32 साल पुराने 67 रुपए के विवाद में Delhi High Court ने DTC पर लगाया 1 लाख का जुर्माना; जंतर-मंतर मारपीट केस में स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार; बारिश ने रोकी दिल्ली की रफ्तार; दिल्ली में सब-रजिस्ट्रारों की पोस्टिंग में रैंडमाइजेशन लागू प्रमुख रहा।

1. 67 रुपए के विवाद में Delhi High Court ने DTC पर लगाया 1 लाख का जुर्माना

दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने एक कंडक्टर के 17 महीने के बकाया वेतन से जुड़े मामले में 32 साल तक मुकदमा चलाने पर दिल्ली परिवहन निगम (DTC) पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। मामला कंडक्टर की बर्खास्तगी से जुड़ा है, जिस पर यात्रियों को टिकट जारी किए बिना उनसे 67 रुपये लेने का आरोप लगाया गया था। हाई कोर्ट ने मामले की लंबी न्यायिक प्रक्रिया पर नाराजगी जताते हुए DTC पर यह जुर्माना लगाया। 

पढ़े पूरी खबर……

2. जंतर-मंतर मारपीट केस में स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की समर्थक के पिता पर हमले के मामले में हिरासत में लिए गए हिंदूवादी इंफ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज (Swatantra Bhardwaj) को शनिवार को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उन्हें दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने स्वतंत्र भारद्वाज को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। इससे एक दिन पहले पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में लिया था। इसके बाद उन्हें दिल्ली लाया गया और शनिवार को कोर्ट के सामने पेश किया गया। 

पढ़े पूरी खबर……

3. बारिश ने रोकी दिल्ली की रफ्तार

राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शुक्रवार दोपहर से ही राजधानी के कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। शनिवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। सुबह से ही दिल्ली-NCR के कई हिस्सों में बारिश देखने को मिली, जिसके चलते कई जगहों पर सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। जलभराव और बारिश के कारण लोगों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। बारिश का असर दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport) पर भी देखने को मिला। 

पढ़े पूरी खबर……

4. दिल्ली में सब-रजिस्ट्रारों की पोस्टिंग में रैंडमाइजेशन लागू

दिल्ली में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) के निर्देश पर राजधानी के सभी 39 सब-डिवीजनों में सब-रजिस्ट्रारों (sub-registrar) की नियुक्ति की गई है। खास बात यह है कि पहली बार सब-रजिस्ट्रारों की पोस्टिंग सूचना प्रौद्योगिकी आधारित रैंडमाइजेशन (randomization) प्रक्रिया के जरिए की गई। अधिकारियों की तैनाती की यह प्रक्रिया अतिरिक्त मुख्य सचिव (सेवाएं) की मौजूदगी में पूरी की गई।

पढ़े पूरी खबर……

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

जन्माष्टमी पर ISKCON मंदिर पहुंचीं CM रेखा गुप्ताः भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी स्थित भव्य ISKCON मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर उनके श्रीचरणों में शीश नवाया और दिल्लीवासियों की सुख-शांति, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। (पूरी खबर पढ़े)

दिल्ली में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन की लंबी कतारों से मिलेगी राहतः दिल्ली में संपत्ति पंजीकरण के लिए सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में लगने वाली लंबी कतारें जल्द कम होने की उम्मीद है। दिल्ली सरकार ने राजधानी में सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों की संख्या 22 से बढ़ाकर 39 कर दी है। इसके साथ ही इन कार्यालयों के क्षेत्राधिकार में भी बदलाव किया गया है। उपराज्यपाल की मंजूरी के बाद इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। (पूरी खबर पढ़े)

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m