Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (17 जून 2026) की खबरों में दिल्ली पुलिस ने ISI आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया, 5 गिरफ्तार; दिल्लीवासियों के लिए अमित शाह का बड़ा आदेश; दिल्ली में महिला सुरक्षा पर बड़ा फोकस; पेपर लीक रोकने के केंद्र के कदम पर भड़के केजरीवाल प्रमुख रहा।

1. दिल्ली पुलिस ने ISI आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया, 5 गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े आतंकी मॉड्यूल के पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये नेटवर्क पाकिस्तान में बैठे ISI हैंडलर शाहजाद भट्टी के इशारों पर काम कर रहा था. दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गिरफ्तार आरोपी सक्रिय थे और उन्हें पुलिसकर्मियों व सुरक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. 

पढ़े पूरी खबर……

2. दिल्लीवासियों के लिए अमित शाह का बड़ा आदेश

अमित शाह (Amit Shah) की अध्यक्षता में झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों के पुनर्वास और पुनर्स्थापन को लेकर हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में दिल्ली के करीब 4 लाख परिवारों के लिए बड़ा निर्णय। बैठक में यह तय किया गया कि नई पुनर्वास कॉलोनियों में सिर्फ आवास ही नहीं, बल्कि आंगनवाड़ी केंद्र, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, खेल मैदान और अन्य जरूरी सामुदायिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी, ताकि पुनर्वासित परिवारों को बेहतर शहरी जीवन मिल सके।

पढ़े पूरी खबर……

3. दिल्ली में महिला सुरक्षा पर बड़ा फोकस

दिल्ली सरकार राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। इसी सिलसिले में उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू (Taranjit Singh Sandhu) की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें महिला सुरक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। मंगलवार को हुई इस बैठक में सतीश गोलछा और परिवहन विभाग के सचिव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मौजूदा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई और सुधार के उपायों पर विचार किया गया। 

पढ़े पूरी खबर……

4. पेपर लीक रोकने के केंद्र के कदम पर भड़के केजरीवाल

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पेपर लीक (paper leak) मामले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने केंद्र की ओर से उठाए गए कदम को बेतुका बताते हुए कहा कि इससे पेपर लीक की समस्या का समाधान नहीं होगा। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि सरकार पेपर लीक रोकने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर यह कथित धंधा बंद हो जाएगा तो राजनीतिक गतिविधियों के लिए पैसे जुटाने में परेशानी होगी। 

पढ़े पूरी खबर……

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः- 

दिल्ली यमुना बाजार के 32 घाटों का होगा कायाकल्पः दिल्ली के यमुना बाजार (Yamuna Bazar) क्षेत्र में यमुना किनारे स्थित 32 घाटों के कायाकल्प की योजना जल्द शुरू होने जा रही है। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू (Taranjit Singh Sandhu) ने यमुना पुनर्जीवन से जुड़ी परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। लोक निवास के अधिकारियों के अनुसार, हाल ही में यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (Yamuna Sports Complex) में दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के अधिकारियों के साथ उपराज्यपाल की बैठक हुई। बैठक में यमुना सफाई और पुनर्जीवन से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। (पूरी खबर पढ़े)

दिल्ली-NCR के लिए 2041 तक बसेंगे 4 नए ग्रीनफील्ड शहरः बढ़ती आबादी और शहरी दबाव को देखते हुए दिल्ली-NCR के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए मास्टर प्लान-2041 में कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। मंगलवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित बैठक में क्षेत्रीय विकास को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में तय किया गया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में 4 नए ग्रीनफील्ड शहर (greenfield cities) विकसित किए जाएंगे। इन शहरों को आधुनिक सुविधाओं, बेहतर परिवहन व्यवस्था, रोजगार के अवसरों और सुनियोजित विकास के मॉडल के रूप में विकसित करने की योजना है।  (पूरी खबर पढ़े)

टेलीग्राम बैन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मैसेजिंग प्लेटफॉर्मः NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा से पहले केंद्र सरकार की ओर से मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम (Telegram) पर लगाए गए अस्थायी प्रतिबंध को चुनौती देते हुए दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) में याचिका दायर की गई है। हाईकोर्ट आज इस मामले पर सुनवाई करेगा। केंद्र सरकार ने 21 जून को होने वाली NEET UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम ऐप पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला लिया था। यह कदम NEET पेपर लीक से जुड़ी घटनाओं को रोकने और परीक्षा प्रक्रिया की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। याचिका में टेलीग्राम पर लगाए गए प्रतिबंध को चुनौती दी गई है। (पूरी खबर पढ़े)

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m