Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (30 मई 2026) की खबरों में दिल्ली में बैन रहेगी फ्रेंच वोदका और स्कॉच; साकेत में भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, 10 लोगों का रेस्क्यू; दिल्ली में ई-रिक्शा पर लगेगी लगाम; कांवड़ यात्रा को लेकर CM रेखा गुप्ता की हाई लेवल बैठक प्रमुख रहा।

1. दिल्ली में बैन रहेगी फ्रेंच वोदका और स्कॉच
दिल्ली में एब्सोल्यूट वोदका (Absolut Vodka) और शिवास रीगल (Chivas Regal) जैसी लोकप्रिय शराब ब्रांडों की बिक्री पर लगी रोक फिलहाल जारी रहेगी। इन ब्रांडों का निर्माण करने वाली फ्रांसीसी कंपनी Pernod Ricard को दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) से राहत नहीं मिली है। कंपनी पर करीब 3000 करोड़ रुपये के Tax बकाया होने का मामला सामने आया है। यह विवाद दिल्ली की चर्चित 2021 शराब नीति से जुड़ा हुआ है, जिसकी जांच कई एजेंसियां कर रही हैं। जांच के दौरान ED और अन्य एजेंसियों ने आरोप लगाया था कि पेरनोड रिकार्ड (Pernod Ricard) ने कुछ रिटेलर्स के साथ मिलकर अपने उत्पादों की बिक्री और बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने की कोशिश की।

2. साकेत में भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत
राजधानी दिल्ली के साकेत इलाके में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साउथ दिल्ली के महरौली थाना क्षेत्र स्थित सैदुलाजाब में एक पांच मंजिला इमारत अचानक धराशायी हो गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

3. दिल्ली में ई-रिक्शा पर लगेगी लगाम
राजधानी में बढ़ती ट्रैफिक समस्या (Traffic problems) और सड़कों पर बढ़ रहे अवैध ई-रिक्शा के संचालन को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली सरकार बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। प्रस्तावित दिल्ली EV पॉलिसी 2.0 (Delhi EV Policy 2.0) के तहत शहर में चलने वाले ई-रिक्शा की संख्या को सीमित करने की योजना बनाई जा रही है। नीति के मसौदे के अनुसार सरकार राजधानी में ई-रिक्शा (E-rickshaw) की अधिकतम संख्या निर्धारित कर सकती है। सरकार का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में दिल्ली में ई-रिक्शा की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है।

4. कांवड़ यात्रा को लेकर CM रेखा गुप्ता की हाई लेवल बैठक
राजधानी दिल्ली में आगामी कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra ) को अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित और भक्तिभाव से परिपूर्ण बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने हाई लेवल ‘कांवड़ समिति’ का पुनर्गठन किया है। दिल्ली सरकार के संस्कृति एवं कानून मंत्री कपिल मिश्रा (Kapil Mishra) को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सरकार का उद्देश्य कांवड़ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं को सुचारु बनाना है। समिति में दिल्ली के पांच विधायकों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इनमें अजय महावर (Ajay Mahawar), अनिल शर्मा (Anil Sharma), करनैल सिंह (Karnail Singh), संजय गोयल (Sanjay Goyal) और उमंग बजाज (Umang Bajaj) के नाम शामिल हैं। सरकार का कहना है कि समिति कांवड़ यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाओं की निगरानी करेगी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करेगी।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
दिल्ली से 9 आरोपी गिरफ्तार ; ISI कनेक्शन बेनकाबः देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश रचने के आरोप में 9 आरोपियों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI और मुंबई अंडरवर्ल्ड के साथ जुड़े हुए थे। जांच में पता चला है कि इनकी प्लानिंग देश के अलग-अलग शहरों में आतंकी हमला करने की थी। फिलहाल हमले से पहले ही इनको गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद किए हैं। फिलहाल दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम इन आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है। (पूरी खबर पढ़े)
दिल्ली में धूल प्रदूषण पर AI की नजरः दिल्ली सरकार राजधानी को साफ-सुथरा, हरा-भरा और विश्वस्तरीय शहर बनाने की दिशा में आधुनिक तकनीक का सहारा लेने जा रही है। धूल प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सरकार जल्द ही DUST Portal 2.0 लॉन्च करने की तैयारी में है। इस संबंध में दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder Singh Sirsa) ने शुक्रवार को पोर्टल की प्रगति की समीक्षा की। प्रस्तावित DUST Portal 2.0, DPCC द्वारा विकसित एक उन्नत AI-सक्षम पर्यावरण निगरानी और अनुपालन प्लेटफॉर्म है। इसे विशेष रूप से दिल्ली में धूल प्रदूषण (Dust pollution) की समस्या से प्रभावी ढंग से निपटने और प्रदूषण नियंत्रण उपायों की निगरानी को मजबूत बनाने के लिए तैयार किया गया है। (पूरी खबर पढ़े)
दिल्ली के जल संकट पर एक्शन मोड में रेखा गुप्ताः राजधानी दिल्ली में बढ़ते जल संकट के बीच मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। इसी बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने नहर के जरिए दिल्ली को न्यूनतम 1000 क्यूसेक पानी की आपूर्ति बनाए रखने का आश्वासन दिया है, जिससे राजधानीवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। (पूरी खबर पढ़े)
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

