Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (7 जून 2026) की खबरों में दिल्ली मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा खुलासा; सीएम रेखा गुप्ता का दिल्ली के अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार; DU प्रोफेसर हत्याकांड में बंगाल से दंपति गिरफ्तार; अरविंद केजरीवाल ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का समर्थन किया प्रमुख रहा।

1. दिल्ली मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा खुलासा
दिल्ली मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। ये खुलासा फ्लोरिश स्टे बी एंड बी होटल (Flourish Hotel Fire) के शेफ केशव नेगी (Keshav Negi) ने किया है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने आरोपी शेफ को शनिवार (6 जून) को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में होटल में शेफ का काम करने वाले केशव नेगी ने बड़ा और कई चौंकाने वाला खुलासा किया है।

2. सीएम रेखा गुप्ता का दिल्ली के अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को अवैध निर्माणों से रहात दिलाने सीएम रेखा गुप्ता ने कमर कस ली है। सीएम रेखा गुप्ता के निर्देश पर दिल्ली में अवैध निर्माणों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सख्त निर्देश के बाद 1 जून से 6 जून तक 218 अवैध निर्माण संपत्तियों पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया गया है। दिल्ली राजस्व विभाग (Delhi Revenue Department) ने 124 और दिल्ली एमसीडी (Delhi MCD) ने 94 अवैध संपत्तियां ध्वस्त की है। जबकि 114 अवैध संपत्तियों को सील किया गया है।

3. DU प्रोफेसर हत्याकांड में बंगाल से दंपति गिरफ्तार
दिल्ली यूनिवर्सिटी की 45 साल की महिला प्रोफेसर देबोश्मिता पॉल की बेरहमी से हत्या के आरोप में उन्हीं के बर्दवान के रिश्तेदार दंपति को गिरफ्तार किया गया है। देबोश्मिता का शव गुरुवार को दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव में स्थित एक सोसायटी से बरामद किया गया था। उनकी हत्या बड़ी ही निर्ममता से की गई थी। उनके सिर में गहरी चोट थी जबकि दोनों हाथों की कलाइयां काट दी गई थीं। उन्हें चेहरे और शरीर पर भी जगह-जगह चोट के निशान थे। देबोश्मिता 2023 में राजा गार्डन में स्थित एक कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर नियुक्त की गईं थी। साल 2022 में वह अपने पति से अलग हो गई थीं और उसके बाद से वह दिल्ली में रह रही थीं।

4. अरविंद केजरीवाल ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का समर्थन किया
आम आदमी पार्टी यानी आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का समर्थन किया है। दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह प्रदर्शन ये दिखाता है कि युवाओं में भारी गुस्सा और हताशा है। उन्होंने सीजेपी की मांगों का भी समर्थन किया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की भी मांग की।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
साकेत कोर्ट बोला-पति बेरोजगार है तो भी पत्नी-बच्चे का खर्च उठाना होगाः दिल्ली साकेत कोर्ट ने पारिवारिक जिम्मेदारी (family responsibility) पर बड़ी टिप्पणी की है। कोर्ट ने साफ कहा कि पति केवल बेरोजगार (Unemployed husband) होने का दावा कर पत्नी और बच्चे के भरण-पोषण की कानूनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकता। नौकरी नहीं है तो भी पत्नी और बच्चे का खर्च उठाना होगा। एडिशनल सेशन जज शीतला चौधरी प्रधान ने घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत दायर मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि पति का यह दलील स्वीकार नहीं किया जा सकता कि वह बेरोजगार है। कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए पति को अपने बेटे के लिए हर महीने 6 हजार गुजारा भत्ता देने का निर्देश दिया है। (पूरी खबर पढ़े)
दिल्ली में 18 नमो ऑक्सीजन पार्क की शुरुआतः देश की राष्ट्रीय दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए लगातार उपाय सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) कर रहीं हैं। इसी कड़ी में दिल्ली में 18 नमो ऑक्सीजन पार्क की शुरुआत की गई है। सीएम रेखा गुप्ता और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने मैदानगढ़ी में पौधरोपण कर ऑक्सीजन पार्कों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और दक्षिणी दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी भी मौजूद रहे। (पूरी खबर पढ़े)
Delhi IGI Airport से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अंडरग्राउंड टनल से जुड़ेगाः देश की राजधानी दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट यानी दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अंडरग्राउंड टनल से जुड़ेगा। दो इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स को आपस में जोड़ने और दिल्ली-एनसीआर के ट्रैफिक को पूरी तरह बदलने वाले इस महत्वाकांक्षी योजना पर काम शुरू हो गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की हरी झंडी के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी एनएचएआई (NHAI) ने सर्वे शुरू कर दिया है। (पूरी खबर पढ़े)
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

