Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (19 अक्टूबर 2026) की खबरों में दिल्ली में 2000 से ज्यादा इमारतों को Delhi MCD का नोटिस; दिल्ली हाईकोर्ट बोला-महिलाओं पर गैंगरेप का आरोप’ लगाया जा सकता है; सीएम रेखा गुप्ता ने ‘गो-दिल्ली फाउंडेशन’ के गठन को मंजूरी दी; दिल्ली हाईकोर्ट ने नाबालिग रेप पीड़िता को गर्भपात की इजाजत दी प्रमुख रहा।

1. दिल्ली में 2000 से ज्यादा इमारतों को Delhi MCD का नोटिस

 देश की राजधानी दिल्ली में इमारतों के ढहने की घटनाओं के बाद दिल्ली एमसीडी एक्शन मोड में है। दिल्ली नगर निगम कमजोर नींव वाली इमारतों को आईडेंटिफाई (चिह्नित) कर रही है। बीते डेढ़ से दो महीने में Delhi MCD ने दिल्ली में 2000 से ज्यादा इमारतों को नोटिस थमाया है। इन इमारतों को ढांचागत सुरक्षा प्रमाणपत्र लेने या उसका नवीनीकरण कराने के लिए नोटिस जारी किया है। जबकि 1500 से अधिक इमारतों पर कार्रवाई की है।

पढ़े पूरी खबर…….

2. दिल्ली हाईकोर्ट बोला-महिलाओं पर गैंगरेप का आरोप’ लगाया जा सकता है

‘महिलाओं पर गैंगरेप का आरोप’ ये पढ़ने और सुनने में अजीब सा लग सकता है। लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) के मुताबिक ‘महिलाओं पर गैंगरेप का आरोप’ लगाया जा सकता है। अदालत ने अपने फैसले मेंजर्मन कहावत का हवाला देते हुए कहा कि जो व्यक्ति सीढ़ी थामे रखता है, वह भी चोर के जितना ही दोषी है। अदालत ने कहा, “धारा 70 में ‘एक या अधिक व्यक्तियों का समूह’ वाक्यांश में ‘व्यक्ति’ शब्द को केवल पुरुषों के समूह तक सीमित करने का कोई तर्क या आधार नहीं है; इसलिए, इस वाक्यांश में आए ‘व्यक्ति’ शब्द को जेंडर-न्यूट्रल रूप में ही समझा जाना चाहिए।

पढ़े पूरी खबर…….

3. सीएम रेखा गुप्ता ने ‘गो-दिल्ली फाउंडेशन’ के गठन को मंजूरी दी

दिल्ली युवाओं को पंख देने के लिए सीएम रेखा गुप्ता ने ‘गो-दिल्ली फाउंडेशन’ के गठन को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में ‘गो-दिल्ली फाउंडेशन’ की स्थापना को स्वीकृति दी गई। इस फाउंडेशन से स्टार्टअप, नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा। सरकार ने फाउंडेशन के लिए 50 करोड़ रुपये की प्रारंभिक बजट राशि देने की प्रतिबद्धता भी जताई है।

पढ़े पूरी खबर…….

4. दिल्ली हाईकोर्ट ने नाबालिग रेप पीड़िता को गर्भपात की इजाजत दी

गर्भवती रेप पीड़िता को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने बड़ा फैसला सुनाया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने 16 साल की नाबालिग रेप पीड़िता को गर्भपात की इजाजत दे दी है। 31 हफ्ते की गर्भवती पीड़िता के हक में फैसला सुनाते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि किसी नाबालिग बच्ची से बच्चा पैदा करने और पालने का बोझ उठाने की उम्मीद करना सही नहीं है।

पढ़े पूरी खबर…….

कल की महत्वपूर्ण खबरें……

Delhi Jama Masjid Metro Station से दबोचा गया संदिग्धः दिल्ली जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन से संदिग्ध शख्स को हिरासत में लिया गया है। सुरक्षा जांच के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी सीआईएसएफ (CISF) ने संदिग्ध यात्री को पकड़ा है। जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान XBIS स्क्रीन पर संदिग्ध वस्तु दिखने पर यात्री भागने लगा। इसके बाद CISF जवान ने दौड़कर संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। उसके अंडरगारमेंट से भी कुछ संदिग्ध ठोस पदार्थ पदार्थ मिला है। दिल्ली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। (पूरी खबर पढ़े)

नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस की नोटिस को हाईकोर्ट में दी चुनौतीः ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन यानी एआईएसए (AISA) अध्यक्ष नेहा बोरा दिल्ली पुलिस के नोटिस के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। दिल्ली पुलिस ने नेहा बोरा को शांति बनाए रखने के नाम पर 10,000 रुपये का मुचलका और जमानत राशि का नोटिस दिया है। इसके खिलाफ नेहा हाईकोर्ट का रूख अख्तियार किया है। नेहा बोरा की ओर से यह कदम ऐसे वक्त में उठाया गया है जब CEC के खिलाफ प्रदर्शनों को जारी रखने के प्रयास देखे जा रहे हैं। नेहा बोरा मामले की तत्काल सुनवाई की मांग कर सकती हैं। (पूरी खबर पढ़े)

दिल्ली में 25 अक्टूबर को राष्ट्रीय लोक अदालतः  देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 25 अक्टूबर को ‘राष्ट्रीय लोक अदालत’ (National Lok Adalat) होने जा रहा है। अगर आपके पास अपने पेंडिंग ट्रैफिक चालान है तो उसे माफ करवाने का यह सुनहरा मौका है। दिल्ली स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी के ताजा नोटिस के मुताबिक दिल्ली लोक अदालत में 30 जून 2026 तक के पेंडिंग ‘कंपाउंडेबल’ यानी समझौते योग्य चालानों पर सुनवाई की जाएगी। (पूरी खबर पढ़े)

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m