Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (27 सितंबर 2026) की खबरों में युवक को थप्पड़ मारने पर मंत्री प्रवेश वर्मा ने दी सफाई; सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- राहुल गांधी पर देशद्रोह का केस चले; दिल्ली में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की तारीख 30 अक्टूबर तक बढ़ी; सीएम रेखा गुप्ता ने अत्याधुनिक ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन का उद्घाटन किया प्रमुख रहा।

1. युवक को थप्पड़ मारने पर मंत्री प्रवेश वर्मा ने दी सफाई

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड को लेकर विवादों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें प्रवेश वर्मा एक युवक को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहे हैं। AAP का आरोप है कि युवक द्वारा सवाल पूछे जाने के बाद मंत्री ने उसे थप्पड़ मारा। हालांकि, सामने आए वीडियो में प्रवेश वर्मा और AAP विधायक जरनैल सिंह के बीच हुई बातचीत का ऑडियो स्पष्ट नहीं है।

पढ़े पूरी खबर…….

2. सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- राहुल गांधी पर देशद्रोह का केस चले

वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग (Election Commission) के आयुक्तों में मतभेद की खबरों और इसे लेकर विपक्ष के आरोपों पर दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम रेखा गुप्ता ने विपक्ष के ‘वोट चोरी’ आरोप और चुनाव आयोग पर सवाल उठाने को लेकर तीखा हमला बोला है। रेखा गुप्ता ने इसे जनता को गुमराह करने का प्रोपेगैंडा करार दिया।

पढ़े पूरी खबर…….

3. दिल्ली में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की तारीख 30 अक्टूबर तक बढ़ी

चुनाव आयोग (election Commission) के मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (CEC Gyanesh Kumar) पर मचे संग्राम के बीच दिल्ली के मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण यानी दिल्ली एसआईआर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की तारीख 30 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। नए नाम जोड़ने या सुधार के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। दिल्ली में वोटर लिस्ट रिवीजन (Delhi Voter List Revision) के लिए दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की समय सीमा 30 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है।

पढ़े पूरी खबर…….

4. सीएम रेखा गुप्ता ने अत्याधुनिक ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन का उद्घाटन किया

 दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने बुराड़ी में बने अत्याधुनिक ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (ATS) का उद्घाटन किया। यहां हर साल एक लाख वाहनों की फिटनेस टेस्टिंग की जा सकेगी। बुराड़ी से पहले नंद नगरी और तेहखंड में ATS सुविधा मिल रहा है। इन तीनों के शुरू होने से दिल्ली की कुल ऑटोमेटेड गाड़ी टेस्टिंग क्षमता सालाना 2.5 लाख 2.75 लाख तक हो गई है।

पढ़े पूरी खबर…….

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः

दिल्ली के PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: दिल्ली के PWD मंत्री प्रवेश वर्मा का युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो को आम आदमी पार्टी यानी आप (AAP) ने भी सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया है। जिसमें दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा एक लड़के को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। इसके बाद लड़का भी मंत्री के साथ भिड़ जाता है। हालांकि इसके बाद उनके गार्ड ने युवक को दूर हटाया। (पूरी खबर पढे)

दिल्ली में असम की महिला वकील से मारपीटः देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से शर्मनाक मामला सामने आया है। दिल्ली में असम की महिला वकील से मारपीट की गई। इतना ही नहीं, आरोपियों ने नस्लीय टिप्पणियां भी की। आरोपियों ने कहा कि नॉर्थ-ईस्ट के लोग दिल्ली क्यों आते हैं? महिला ने आरोप लगाया कि उसे दिल्ली में ‘बाहरी’ होने के कारण निशाना बनाया गया और नस्लीय टिप्पणियां भी की गईं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। (पूरी खबर पढ़े)

दिल्ली हाईकोर्ट बोला- POCSO से ऊपर नहीं मुस्लिम पर्सनल लॉः पॉक्सो (नाबालिग पत्नी के साथ सेक्स) के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ा और अहम फैसला सुनाया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने मुस्लिम पर्सनल लॉ की आड़ में आरोपी को पॉक्सो केस में राहत देने से इनकार कर दिया। हाईकोर्ट से सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि पॉक्सो से ऊपर मुस्लिम पर्सनल लॉ नहीं है। कोर्ट ने कहा कि व्यक्तिगत कानून POCSO एक्ट और भारतीय न्याय संहिता  में बच्चों को दिए गए कानूनी संरक्षण को खत्म नहीं कर सकता। जस्टिस संजीव नरूला की बेंच ने यह फैसला सुनाया। (पूरी खबर पढ़े)

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m