Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (4 सितंबर 2026) की खबरों में निशु आजाद-स्वतंत्र भारद्वाज मामले में नया ट्विस्ट, मूसलाधार बारिश से दिल्ली-NCR बेहाल, IGI एयरपोर्ट पर जलभराव, स्वतंत्र भारद्वाज पर दिल्ली पुलिस ने कसा शिकंजा, दिल्ली में बनेंगे अंडरग्राउंड मल्टी-यूटिलिटी डक्ट प्रमुख रहा।

निशु आजाद-स्वतंत्र भारद्वाज मामले में नया ट्विस्ट

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट के दौरान प्रोटेस्टर निशु आजाद के पिता संजय आजाद के साथ मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी युवक स्वतंत्र भारद्वाज को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है। मामले में सीजेपी और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर के समर्थकों ने संसद मार्ग थाने के सामने प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संजय कुमार पर हमले के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़े पूरी खबर…..

मूसलाधार बारिश से दिल्ली-NCR बेहाल, IGI एयरपोर्ट पर जलभराव

Delhi Rain News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में शुक्रवार, 4 सितंबर की दोपहर बाद हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। सबसे ज्यादा परेशानी इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) पर देखने को मिली, जहां पानी भरने के कारण एयरपोर्ट के आगमन क्षेत्र को कुछ देर के लिए बंद करना पड़ा।

पढ़े पूरी खबर…..

स्वतंत्र भारद्वाज पर दिल्ली पुलिस ने कसा शिकंजा

निशु आजाद के पिता संजय कुमार पर हमले के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज (Swatantra Bhardwaj) के खिलाफ दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने कार्रवाई की है। पुलिस ने शुक्रवार, 4 सितंबर को आरोपी को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में लिया। इसके बाद पुलिस उसे बुलंदशहर के चोला थाने लेकर पहुंची, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। दरअसल, स्वतंत्र भारद्वाज ने एक पॉडकास्ट में संजय कुमार पर हमले का जिक्र किया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला फिर सुर्खियों में आ गया। वीडियो सामने आने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी, कांग्रेस और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नेताओं ने मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर सक्रियता बढ़ा दी।

पढ़े पूरी खबर…..

दिल्ली में बनेंगे अंडरग्राउंड मल्टी-यूटिलिटी डक्ट

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार (Rekha Gupta Government) ने राजधानी को सुरक्षित, विकसित और सुंदर बनाने की दिशा में एक अहम फैसला लिया है। सरकार अब दिल्ली में अंडरग्राउंड मल्टी-यूटिलिटी डक्ट (underground multi-utility duct) विकसित करने की योजना पर काम करेगी। इसके तहत तकनीकी रूप से उपयुक्त स्थानों पर विभिन्न जरूरी सेवाओं के लिए साझा भूमिगत कॉरिडोर तैयार किए जाएंगे। इन मल्टी-यूटिलिटी डक्ट का इस्तेमाल बिजली केबल, पानी और गैस की पाइपलाइन, फायर-हाइड्रेंट नेटवर्क समेत अन्य आवश्यक यूटिलिटी सेवाओं को व्यवस्थित तरीके से पहुंचाने के लिए किया जा सकेगा।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

BRICS समिट के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा घेरा: दिल्ली में आयोजित होने वाले BRICS Summit 2026 को लेकर राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने की तैयारी तेज कर दी गई है। वैश्विक नेताओं और राष्ट्राध्यक्षों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार सुरक्षा व्यवस्था में पारंपरिक इंतजामों के साथ आधुनिक तकनीक का व्यापक इस्तेमाल किया जा रहा है। जमीन से लेकर आसमान तक निगरानी और संभावित अदृश्य खतरों से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस, NSG और खुफिया एजेंसियों ने मिलकर बहुस्तरीय सुरक्षा कवच तैयार किया है। (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली पुलिस का ‘झूठ’: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के नेतृत्व में हुए छात्रों के प्रदर्शन में जमकर हिंसा हुई थी। हिंसा को लेकर सीजेपी ने दिल्ली पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं इसे लेकर विपक्ष ने संसद में जमकर बवाल काटा था। हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन में क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले 2800 से ज्यादा लोगों के शामिल होने का दावा किया था। हालांकि दिल्ली पुलिस के दावे पर अब नया ट्विस्ट आ गया है। (पढ़े पूरी खबर)

एम्स में 14 साल सर्जरी का इंतजार: एम्स में करीब 14 वर्षों तक सर्जरी की प्रतीक्षा करने वाली 15 वर्षीय तन्वी की मौत के मामले में अब उसके पिता मुकेश परियानी ने कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। उनका कहना है कि वह डॉ. सचिन तलवार समेत एम्स के संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू करेंगे। (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली हाईकोर्ट ने तय की BLA की जिम्मेदारी: दिल्ली में चल रही मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court)ने अहम टिप्पणी की है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि राजनीतिक दलों की ओर से नियुक्त बूथ लेवल एजेंट (BLA) को मतदाता के फॉर्म में दर्ज हर जानकारी की जिम्मेदारी नहीं दी जा सकती। जस्टिस अमित बंसल ने अपने आदेश में कहा कि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 31 के तहत BLA से केवल उसी जानकारी की जिम्मेदारी तय की जा सकती है, जिसे वह वास्तव में जांचकर सही साबित करने की स्थिति में हो। (पढ़े पूरी खबर)

स्वतंत्र भारद्वाज के दावे पर भड़के राहुल गांधी: जंतर-मंतर (JantarMantar) पर प्रदर्शन के दौरान निशु आजाद (Nishu Azad) के पिता पर हुए कथित हमले का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। निशु आजाद ने इस मामले को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से मदद की अपील की है। निशु की अपील पर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वह निशु के साथ हैं और जब तक न्याय नहीं मिल जाता, तब तक वह रुकेंगे नहीं। राहुल गांधी के इस समर्थन के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। (पढ़े पूरी खबर)

रेखा सरकार का 2.30 लाख घरों को सोलर से जोड़ने का प्लान: दिल्ली सरकार राजधानी में सौर ऊर्जा को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने सचिवालय में हाल ही में कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य सिर्फ लोगों के बिजली बिल को कम करना नहीं है, बल्कि दिल्ली के हर घर को बिजली का उपभोक्ता होने के साथ-साथ उत्पादक बनाना भी है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, दिल्ली में फिलहाल करीब 10,700 रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं। इन सोलर सिस्टम से लगभग 228 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। सरकार अब इस क्षमता को बढ़ाकर 500 मेगावाट तक ले जाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m