Delhi police New Plan: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बिगड़ते कानून व्यवस्था (Delhi Law and order) को लेकर रेका गुप्ता सरकार और दिल्ली पुलिस विपक्ष समेत आम लोगों के निशाने पर है। दिल्ली में कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक को और बेहतर बनाने के लिए दिल्ली पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। अब दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने सभी जिला और ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की है।

नई व्यवस्था के तहत अब जिला पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त फुट पेट्रोलिंग हर शनिवार, रविवार और सप्ताह के दो अन्य दिनों में की जाएगी। ये पेट्रोलिंग शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक होगी। इसका मकसद पुलिस की सड़क पर मौजूदगी बढ़ाना, लोगों से सीधा संवाद करना, ट्रैफिक जाम और अतिक्रमण जैसी समस्याओं का मौके पर समाधान करना और राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना है।

दिल्ली पुलिस के आदेश के मुताबिक शाम 5 बजे से रात 8 बजे के बीच दफ्तर के कामकाज, बैठकों और इन-हाउस मीटिंग्स से बचा जाएगा ताकि अधिकारी पूरी तरह फील्ड ड्यूटी पर ध्यान दे सकें। इस दौरान पुलिस अधिकारी बाजारों, कॉलोनियों और सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद रहकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनका तुरंत समाधान करने की कोशिश करेंगे।फुट पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस अधिकारी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA), मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन (MTA), व्यापारियों और स्थानीय लोगों से सीधे बातचीत करेंगे।

हर जिले को साप्ताहिक संयुक्त फुट पेट्रोलिंग प्लान करना होगा तैयार

पुलिस को ये भी निर्देश दिया गया है कि जहां जरूरत हो वहां अन्य सरकारी एजेंसियों और फील्ड स्टाफ के साथ को-ऑर्डिनेशन कर तत्काल कार्रवाई की जाए। हर जिले को साप्ताहिक संयुक्त फुट पेट्रोलिंग प्लान तैयार करना होगा और प्रत्येक पेट्रोलिंग का पूरा रिकॉर्ड भी रखा जाएगा।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m