Delhi Rain Update: दिल्ली-एनसीआर के लोगों का स्वागत आज सुबह-सुबह बारिश ने की है। मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। दिल्ली में बारिश से मौसम सुहाना हो गया। वहीं तापमान में भी गिरावट से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी ( IMD) ने आज और कल भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक 29 जून से 1 जुलाई के बीच दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होगी। जबकि 5 जुलाई को छिटपुट बारिश की संभावना जताई है।
दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई। इसके साथ ही बिजली भी चमकी। मौसम के करवट बदलते ही दिल्ली के लोगों को उमस भरी गर्मी और हीटवेव से राहत मिली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में 30 जून से 5 जुलाई के बीच मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा। 30 जून को अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री रहने का अनुमान है जबकि दोपहर और शाम के समय हल्की बारिश हो सकती है। 5 जुलाई को छिटपुट बारिश की संभावना जताई थी। बारिश के साथ बिजली भी चमकी, जिसके बाद मौसम सुहाना हो गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक 1 जुलाई से दिल्ली के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस दिन से दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। वहीं दिन का तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जिससे मौसम पहले की तुलना में काफी सुहावना हो जाएगा।
दिल्ली में इस दिन होगी मानसून एंट्री
दिल्ली में 5 से 6 जुलाई के बीच मानसून की एंट्री हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले 5 से 6 दिनों के अंदर दक्षिण-पश्चिम मानसून के दिल्ली-NCR में पूरी तरह सक्रिय होने की संभावना है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

