Delhi Encounter: एक बार फिर बदमाशों के खिलाफ दिल्ली में एनकाउंटर हुआ है। दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में सोमवार रात दिल्ली पुलिस (Delhi Police) और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। दिल्ली पुलिस ने बदमाशों का एनकाउंटर कर 2 लाख के इनामी बदमाश समेत 2 शूटर को गिरफ्तार करने में सफल हुई। गिरफ्तार होने वालों में 2 लाख रुपए का इनामी कॉन्ट्रैक्ट किलर रोहित लांबा भी है। उसके साथी ऋतिक ठाकुर को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक रोहित लांबा कई गंभीर आपराधिक मामलों में आरोपी है। इसपर हत्या, हत्या की कोशिश और लूट के एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज है।
पुलिस को 28 जून को खास जानकारी मिली थी। दिल्ली पुलिस को हत्या की कोशिश के एक मामले की जांच के दौरान इनपुट मिला था कि रोहित लांबा और ऋतिक ठाकुर शक्ति नगर एक्सटेंशन इलाके में छिपे हुए हैं। पुलिस टीम ने सोमवार सुबह करीब 6 बजे इलाके में छापा मारा। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान रोहित लांबा ने खुलासा किया कि उसने घासीपुरा में ओल्ड ककरोला ड्रेन रोड के पास एक अवैध बंदूक छिपाकर रखी है। इसके बाद पुलिस टीम उसे हथियार बरामद करने के लिए मौके पर लेकर गई। तभी रोहित ने झाड़ियों में छिपी हुई पिस्तौल निकाल ली। पुलिस को डराकर भागने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
इसके बाद पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में रोहित लांबा के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस टीम ने उसे तुरंत पकड़ लिया और उसके पास मौजूद हथियार को जब्त कर लिया। घायल रोहित को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मौके से एक अवैध पिस्तौल, एक मैगजीन, चार जिंदा कारतूस और तीन खाली कारतूस बरामद किए। पुलिस के मुताबिक, इनमें से एक गोली आरोपी ने चलाई थी, जबकि दो गोलियां पुलिस की तरफ से चलाई।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

