Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (29 जून 2026) की खबरों में दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से; दिल्ली में आज से SIR; सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना घाट की सफाई की; दिल्ली की 1500 से ज्यादा अनधिकृत कॉलोनियों को मिलेगा मालिकाना हक प्रमुख रहा।

1. दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी लागू होने जा रही है। दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी। सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने 1 जुलाई से दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी लागू करने का ऐलान किया है। नई EV पॉलिसी के तहत अगले साल 1 जनवरी 2027 से दिल्ली में सिर्फ़ इलेक्ट्रिक ऑटो और 1 अप्रैल 2028 से ई-टू व्हीलर रजिस्टर होंगे।

2. दिल्ली में आज से SIR
आज (30 जून) से दिल्ली में एसआईआर (Delhi SIR) प्रक्रिया शुरू हो रही है। चुनाव आयोग (election Commission) ने 29 जून को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली की मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की पूरी जानकारी साझा की। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) अशोक कुमार ने बताया कि 13,000 से बीएलओ (BLO) राजधानी भर में घर-घर जाकर 1.45 करोड़ वोटर्स (मतदाताओं) का सत्यापन करेंगे। 7 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।

3. सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना घाट की सफाई की
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने रविवार को चिल्ला गांव स्थित यमुना घाट पर आयोजित ‘क्लीन दिल्ली विद सीएम स्वच्छता अभियान’ में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने बड़ी संख्या में युवाओं, स्वयंसेवकों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने खुद घाट पर सफाई अभियान में भाग लेते हुए लोगों को स्वच्छ यमुना के लिए जनभागीदारी का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यमुना की सफाई केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है।

4. 1500 से ज्यादा अनधिकृत कॉलोनियों को मिलेगा मालिकाना हक
दिल्ली की 1500 से अधिक अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लाखों परिवारों के लिए अहम खबर सामने आई है। इन कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को मालिकाना हक देने के लिए चल रही प्रधानमंत्री-उदय (PM-UDAY) योजना के तहत आवेदन की अंतिम तिथि जल्द घोषित की जा सकती है। ऐसे में जिन लोगों ने अभी तक अपनी संपत्ति के मालिकाना हक के लिए आवेदन नहीं किया है, उन्हें जल्द आवेदन करने की सलाह दी जा रही है। योजना के तहत पात्र लोगों को संपत्ति के अधिकार से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जा रही है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः
दिल्ली सरकार की ई-ऑफिस व्यवस्था से फाइलों का निस्तारण हुआ तेजः दिल्ली सरकार में 1 जुलाई को ई-ऑफिस व्यवस्था लागू हुए एक साल पूरा हो जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने कहा कि पिछले 1 साल में सरकारी कामकाज के तरीके में बड़ा बदलाव आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब कागजी फाइलों की जगह अधिकांश सरकारी काम ऑनलाइन माध्यम से हो रहा है। इससे फाइलों के निस्तारण की प्रक्रिया तेज हुई है और प्रशासन पहले की तुलना में अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बना है। रेखा गुप्ता ने कहा कि ई-ऑफिस व्यवस्था का उद्देश्य सरकारी प्रक्रियाओं को सरल, तेज और प्रभावी बनाना है। (पूरी खबर पढ़े)
दिल्ली में चार जुलाई से दौड़ेंगी 300 नई AC इलेक्ट्रिक बसेंः दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को और बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने रविवार (28 जून) को घोषणा की कि 4 जुलाई से दिल्ली की सड़कों पर 300 नई AC इलेक्ट्रिक बसें शुरू की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और राजधानी में विश्वस्तरीय सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। (पूरी खबर पढ़े)
दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारीः दिल्ली में MCD टोल टैक्स से जुड़े नियमों में जल्द बदलाव हो सकता है। दिल्ली नगर निगम (MCD) कमर्शियल वाहनों पर टोल टैक्स बढ़ोतरी को लेकर एक नया प्रस्ताव तैयार कर रहा है। प्रस्ताव के अनुसार, राजधानी में प्रवेश करने वाले वाणिज्यिक वाहनों पर लगाए जाने वाले Toll Tax में हर साल 5 % की बढ़ोतरी की योजना है। इस बदलाव का उद्देश्य नगर निगम की राजस्व आय में वृद्धि करना बताया जा रहा है। यदि यह प्रस्ताव लागू होता है, तो आने वाले वर्षों में दिल्ली में प्रवेश करने वाले ट्रकों, वाणिज्यिक वाहनों और अन्य मालवाहक गाड़ियों पर टोल टैक्स का बोझ लगातार बढ़ता जाएगा। (पूरी खबर पढ़े)
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

