Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (29 जून 2026) की खबरों में थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी पर CBSE का बड़ा फैसला; अरुणाचल में भारतीय जमीन पर चीनी कब्जे का दावा; राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार; केतन के कातिल सिया गोयल और चेतन चौधरी का नया वीडियो आया प्रमुख रहा।

1. थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी पर CBSE का बड़ा फैसला

 राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत लागू किए जा रहे थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी को लेकर सीबीएसई ने बड़ा फैसला लिया है। अब छात्रों को तीसरी भाषा में बोर्ड परीक्षा नहीं देनी होगी। सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि 7वीं, 8वीं, 9वीं और मौजूदा 10वीं के छात्रों पर नया थ्री-लैंग्वेज फॉर्मूला लागू नहीं होगा। यानी इन बैचों के छात्रों की पढ़ाई पहले से तय व्यवस्था के अनुसार ही जारी रहेगी।

पढ़े पूरी खबर….

2. अरुणाचल में भारतीय जमीन पर चीनी कब्जे का दावा, सेना का इनकार

अरुणाचल प्रदेश में चीनी सेना (PLA) की कथित घुसपैठ और सैन्य शिविर स्थापित करने के दावों पर भारतीय सेना ने स्पष्ट जवाब दिया है। सोमवार को कई मीडिया रिपोर्ट्स में आदिवासी संगठन के आरोपों के आधार पर दावा किया गया था कि चीन ने सीमा के भीतर कुछ इलाकों पर कब्जा कर लिया है। हालांकि, भारतीय सेना ने इन सभी खबरों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें “गलत और निराधार” बताया है।

पढ़े पूरी खबर….

3. राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. मामले की सीबीआई के नेतृत्व में जांच कराने की याचिका पर न्यायालय ने तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया है. सर्वोच्च न्यायालय ने याचिकाकर्ता से सवाल किया कि आखिर इस मामले में इतनी जल्दबाजी क्यों है. अदालत ने कहा कि अवकाश समाप्त होने के बाद मामले को सूचीबद्ध किया जाएगा.

पढ़े पूरी खबर….

4. केतन के कातिल सिया गोयल और चेतन चौधरी का नया वीडियो आया

 पुणे के रियल स्टेट युवा कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड (Ketan Agrawal Murder Case) में अब नए-नए चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। लोहागढ़ किला हत्याकांड (Lohagarh Fort Murder Case) को अंजाम केतन अग्रवाल की मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने प्री-प्लान्ड के तहत दिया था। रविवार को पुलिस मुख्य आरोपी सिया गोयल को घटनास्थल लेकर पहुंची। पुलिस ने सीन रीक्रिएट कर पूरी कहानी समझने की कोशिश की किस तरह हत्याकांड को अंजाम दिया गया। इसी बीच केतन के कातिल सिया गोयल और चेतन चौधरी का नया वीडियो आया है। इसमें सिया गोयल प्रेमी चेतन चौधरी की बाहें थामे और कंधे पर सिर रखकर क्रिकेट मैच देखते हुए दिख रही है। जैसे ही कैमरामैन दोनों पर कैमरा फोकस करता है तो सिया जल्दी से चेतन चौधरी से दूर हट जाती है।

पढ़े पूरी खबर….

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
पश्चिम बंगाल में OBC संशोधन बिल पास, 113 जातियां आरक्षण सूची से बाहरः पश्चिम बंगाल विधानसभा ने सोमवार को अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण से जुड़े दो महत्वपूर्ण संशोधन विधेयकों को पारित कर दिया। राज्य सरकार की ओर से पेश किए गए इन विधेयकों के पक्ष में 186 विधायकों ने मतदान किया, जबकि 17 सदस्यों ने विरोध किया और छह विधायक मतदान से अनुपस्थित रहे। नए कानून लागू होने के बाद राज्य में OBC आरक्षण की व्यवस्था में व्यापक बदलाव होंगे। इसके तहत आरक्षण का ढांचा 17 प्रतिशत से घटाकर 7 प्रतिशत कर दिया गया है, साथ ही OBC श्रेणियों का भी पुनर्गठन किया गया है। (पूरी खबर पढ़े)

रेप-मर्डर के दोषी को फांसी की सजाः पुणे में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के मामले पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 2 मई 2026 को 65 साल के बुजुर्ग आरोपी को फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर मृत्युदंड की सजा की मांग करेंगें. पुणे के नसरापुर नाबालिग बच्ची से रेप और हत्या के मामले मैं आरोपी भीमराव कांबले को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि इस जघन्य और घिनौनी वारदात के लिए उम्रकैद की सजा काफी नहीं है. (पूरी खबर पढ़े)

मोदी कैबिनेट से बाहर होंगे 6 मंत्री:  सद का मानसून सत्र (Parliament Monsoon Session) जुलाई के अंतिम सप्ताह में शुरू हो सकता है। वहीं मानसून सत्र से पहले मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल होने की संभावना है। मोदी कैबिनेट से 6 मंत्री बाहर हो सकते हैं। इसमें सबसे बड़ा नाम धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan), हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) और रवनीत सिंह बिट्टू (Ravneet Singh) का है। जबकि 9 नए चेहरों को मौका मिल सकता है। 9 नए चेहरों में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी और आप के बागी सांसद भी हो सकते हैं। वहीं वर्तमान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) का मंत्रालय बदला सकता है। निर्मला सीतारमण की जगह पूर्व आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) वित्तमंत्री बन सकते हैं। (पूरी खबर पढ़े)

Gold Silver Price Today : सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी दर्ज की गई है. सोमवार, 29 जून 2026 को जारी ताजा दरों के मुताबिक 24 कैरेट सोना 1 लाख 41 हजार 911 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 29 हजार 991 रुपए, 18 कैरेट 1 लाख 6 हजार 433 रुपए और 14 कैरेट सोना 83 हजार 18 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है. (पूरी खबर पढ़े)

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m