Young Woman Duped 250 People was Arrested: 250 से अधिक लोगों को ठगने वाली युवती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ‘ब्यूटी’ ने नौकरी का सपना दिखाकर 250 से अधिक लोगों से 25 लाख रुपये से अधिक की रकम वसूली। पुलिस ने उसके पास से एक लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किया है।
युवती की पहचान असम निवासी ब्यूटी बोरबोरह उर्फ निशा के रूप में हुई। वह सेक्टर-143 स्थित लॉजिक्स ब्लॉसम सोसाइटी में रह रही थी।
पुलिस की जांच में ठगी से संबंधित डिजिटल साक्ष्य भी मिले हैं। साइबर क्राइम थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी ने लोगों को फंसाने के लिए साइन एजुकेशन नाम से कंपनी बना रखी थी। इसके जरिए सोशल मीडिया पर प्लेसमेंट इंडिया नाम से पेज चलाया जा रहा था। एयरपोर्ट में नौकरी की तलाश करने वाले लोग पेज पर उपलब्ध नंबर के माध्यम से संपर्क करते थे।
इसके बाद उन्हें नौकरी दिलाने का भरोसा दिया जाता था। विश्वास जीतने के लिए युवकों को नियुक्ति पत्र भेजे जाते थे। इसके बाद पंजीकरण और ऑनलाइन प्रशिक्षण अनिवार्य बताकर 20 से 40 हजार रुपये तक जमा कराए जाते थे। भुगतान होते ही युवती संबंधित अभ्यर्थियों से बातचीत बंद कर देती थी।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

