केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि राहुल गांधी आदतन झूठे है. राहुल गांधी पर छात्रों के मुद्दे को लेकर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस छात्रों के हितों को लेकर लगातार झूठ फैला रही है. उन्होंने झारखंड में छात्रों पर हुई कार्रवाई पर राहुल की चुप्पी पर भी सवाल उठाया. झारखंड में छात्रों पर हुई कार्रवाई पर राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से बच रहे हैं और उनकी इस पर चुप्पी दोहरे चरित्र को दर्शाती है.
झारखंड में छात्रों का प्रदर्शन उग्र होने के बाद अब भाजपा सांसदों ने कांग्रेस को घेरा है. आज संसद में NDA सांसदों द्वारा विरोध मार्च निकलते हुए ‘राहुल गांधी शर्म करो’ के नारे लगाए गए.
संसद के मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में भी सरकार और विपक्ष में गतिरोध अभी भी बरकरार है. विपक्ष लगातार संसद मार्च के दौरान छात्रों पर दिल्ली पुलिस के लाठीचार्ज को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान की मांग कर रहा है. वही, अब सत्ता पक्ष को झारखंड में लाठी चार्ज को लेकर जैसे संजीवनी मिल गया हो, विपक्ष पर हावी हो रहा है.
भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने झारखंड में छात्रों पर हुई कार्रवाई पर राहुल की चुप्पी पर भी सवाल उठाया. पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए राहुल गांधी पर भी बड़े आरोप लगाए हैं. धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर ‘सेलेक्टिव राजनीति’ करने का आरोप लगाया.
धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों के हितों को लेकर कांग्रेस लगातार झूठ फैला रही है.
राहुल गांधी आदतन झूठ बोलने वाले नेता प्रतिपक्ष को न तो संसद में आना है और न ही जवाब सुनना है. उनके पास कोई भी तथ्य नहीं होता है और वह सिर्फ अपना झूठ फैलाकर घड़ियाली आंसू बहाना जानते है. कांग्रेस लोकतंत्र के मंदिर ‘संसद भवन’ को बाधित कर देश और युवाओं के हितों को कुचलने का काम कर रही है.
कांग्रेस के पास सदन में जवाब सुनने की हिम्मत ही नहीं है. सरकार हर मुद्दे पर संसद में चर्चा के लिए तैयार है. जब सदन में चर्चा होती है तो ये लोग बाहर हंगामा करते हैं, क्योंकि सदन में जवाब सुनने की इतनी क्षमता नहीं है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


