हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश के दो दिग्गज नेताओं की मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी। इंदौर एयरपोर्ट मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों के बीच करीब 20 मिनट तक चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने 5 मिनट अलग से भी बातचीत की। जिसके बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

दरअसल, सीएम डॉ मोहन यादव भोपाल से इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे थे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इंदौर से पुणे जा रहे थे। इसी दौरान दोनों नेताओं की एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में मुलाकात हुई। दोनों नेताओं के बीच लगभग 15 से 20 मिनट तक बातचीत हुई। इतना ही नहीं 5 मिनट तक अकेले में भी चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें: ओंकारेश्वर में बीजेपी को लगा झटका: 12 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, जिला अध्यक्ष ने कही ये बात

बताया जा रहा है कि भंवरकुआं में चल रहे छात्र आंदोलन समेत अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान इंदौर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव, बीजेपी विधायक रमेश मेंदोला, विधायक गोलू शुक्ला, सावन सोनकर समेत कई नेता मौजूद थे।

वहीं दिग्विजय सिंह ने सीएम डॉ मोहन यादव के सामने भाजपा नेता सावन सोनकर को साफ शब्दों में कहा कि सांवेर विधानसभा सीट से चुनाव की तैयारी करो इस बार तुलसी सिलावट का टिकट कट रहा है। वहीं दिग्गी ने कार्यकर्ता गोपाल यादव का परिचय कराते हुए कहा कि मुख्यमंत्री से मिलवाया और कहा कि हमारे पास भी एक यादव है।

ये भी पढ़ें: पूर्व IAS अफसर नियाज खान का राजनीति में कदम रखने का ऐलानः कहा-‘कॉकरोच पार्टी’ बनी तो करूंगा ज्‍वॉइन

इस पर गोपाल यादव ने कहा कि गोपाल आपका है और यादव सीएम सर का। फिलहाल इंदौर एयरपोर्ट पर हुई दोनों दिग्गजों की मुलाकात से हलचल मची हुई है। राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m