इमरान खान, खंडवा। खंडवा जिले की तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में भारतीय जनता पार्टी को झटका लगा है। एक दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला भी बोला हैं।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्तम पाल सिंह ने कहा कि इन सब लोगों ने भाजपा की नीतियों से परेशान होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। पिछले कई दिनों से ओंकारेश्वर में इन लोगों के साथ अन्य हो रहा है। कोई इनकी सुने वाला नहीं है। ओंकारेश्वर में लोगों को ये नहीं मालूम है कि कल उसकी दुकान रहेगी यह अतिक्रमण के नाम पर तोड़ दी जाएगी। नाविकों को ये नहीं मालूम कि कल वह अपनी नाव नर्मदा में चला पाएंगे या नहीं। इन तमाम मुद्दों को लेकर ओंकारेश्वर के लोग परेशान है। इन सब बातों को लेकर भाजपा के लोग कांग्रेस में शामिल हुए है।

ये भी पढ़ें: Datia By-Election: उपचुनाव से स्टार प्रचारकों ने बनाई दूरी, नामांकन के बाद अब तक नहीं दिए दिखाई

इन लोगों ने थाना कांग्रेस का हाथ

पं. हितेष पुरोहित, विजयराज सोलंकी, गुड्डू भाई, कुंदन चौहान, कान्हा चावड़ा , संतोष, लक्ष्मण, मुकेश केवट, रवि केवट सहित अन्य लोगों ने कांग्रेस का हाथ थामा है। इन सभी को जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने कांग्रेस का गमछा पहनकर पार्टी की सदस्यता दिलाई हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m