शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह विजयदशमी के पावन अवसर पर एक ऐतिहासिक और लंबी पदयात्रा का आगाज करने जा रहे हैं। ‘राम मंदिर चंदा चोरी’ के मुद्दों को लेकर निकाली जा रही इस ‘सनातन स्वाभिमान यात्रा’ का पूरा रूट चार्ट तय हो चुका है। 80 साल की उम्र में दिग्विजय सिंह उज्जैन से लेकर अयोध्या तक लगभग 930 किलोमीटर का सफर पैदल तय करेंगे।
उज्जैन से अयोध्या तक तय हुआ रूट
महाकाल की नगरी उज्जैन से शुरू होने वाली यह पदयात्रा मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई जिलों से होकर गुजरेगी। तय कार्यक्रम के अनुसार यात्रा का रूट इस प्रकार रहेगा। मध्य प्रदेश का हिस्सा: उज्जैन (महाकालेश्वर मंदिर) से उठने वाली यात्रा तराना, शाजापुर, सारंगपुर, खुजनेर, राजगढ़, चाचौड़ा, आरोन, अशोकनगर, चंदेरी और निवाड़ी जिले के ऐतिहासिक ओरछा (रामराजा सरकार) तक पहुंचेगी। उत्तर प्रदेश का हिस्सा: ओरछा के बाद यात्रा उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेगी, जो चिरगांव, उरई, कालपी, कानपुर देहात, लखनऊ देहात और बाराबंकी से होते हुए आगे बढ़ेगी।
70 दिन में तय होगा 930 किमी का सफर
यह पैदल यात्रा लगभग 70 दिनों में पूरी होगी। इस दौरान दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए कुल 930 किलोमीटर की लंबी दूरी पैदल नापेंगे। 80 वर्ष की उम्र में इस तरह की कठिन और लंबी पदयात्रा निकालने के उनके फैसले ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।
ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी की अपील: मुस्लिम नौजवान गरबा आयोजनों से बनाएं दूरी,
राजनीतिक दलों की पैनी नजर
यात्रा के अंतिम चरण में यह पवित्र नगरी अयोध्या पहुंचेगी, जहां 930 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद रामलला के दर्शन के साथ इस यात्रा का समापन होगा। इस यात्रा के जरिए कांग्रेस पार्टी एक बार फिर धार्मिक और वैचारिक मुद्दों पर आक्रामक तेवर दिखाने की तैयारी में है, जिस पर राजनीतिक दलों की पैनी नजर बनी हुई है।
बीजेपी विधायक के 10 घंटे तक धरने के बाद भी नहीं छूटा ट्रैक्टर, आधी रात तक मनाते रहे कलेक्टर-एसपी
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

