कर्नाटक में सीएम पद की कुर्सी को लेकर लगातार मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और गृहमंत्री डीके शिवकुमार के बीच टकराव देखने को मिलता रहा है। अब एक बार फिर राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा होने लगी है। सिद्धारमैया की कैबिनेट में शामिल डीके शिवकुमार समर्थक मंत्री जी परमेश्वर ने डीके शिवकुमार की सीएम बनने की इच्छा को उचित या लाजमी बताया है, जिसके बाद राज्य में सियासी घटनाक्रम एक बार फिर बदलता हुआ नजर आ सकता है।
दरअसल, कर्नाटक की सियासत में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चर्चाएं तेज हैं। मंत्री जी परमेश्वर ने शनिवार को कहा कि उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार का मुख्यमंत्री बनने की आकांक्षा रखना स्वाभाविक है, क्योंकि वे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी हैं। परमेश्वर ने साफ किया कि अंतिम निर्णय पार्टी आलाकमान पर निर्भर करेगा।
खरगे की दोहराई बात, आलाकमान पर छोड़ा फैसला
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, जी परमेंश्वर ने कहा, “मैंने हमेशा उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। हम अच्छे दोस्त हैं। उनकी इच्छा में कोई गलत बात नहीं है, लेकिन फैसला हाईकमान ही करेगा।” मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी सवालों पर उन्होंने दोहराया कि वे निर्णय लेने वाली समिति का हिस्सा नहीं हैं, इसलिए इस पर अधिक टिप्पणी नहीं कर सकते।
समर्थकों की बढ़ती मांग
बता दें कि डीके शिवकुमार के समर्थक 2023 विधानसभा चुनाव के दौरान कथित सत्ता-साझेदारी समझौते का हवाला देते हुए उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं। कुछ समर्थकों का दावा है कि 15 मई, जो शिवकुमार का जन्मदिन है, तक कोई “अच्छी खबर” मिल सकती है।
गौरतलब है कि राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि 4 मई को 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनाव नतीजे आएंगे। इसके अलावा कर्नाटक की दो सीटों पर उपचुनाव के नतीजे भी घोषित होंगे। इसके बाद नेतृत्व में बदलाव या मंत्रिमंडल फेरबदल हो सकता है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

