तनवीर खान, मैहर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति (डॉक्टर) की मौत हो गई। हादसा परसोखा मोड़ स्थित किशन ढाबा के पास रात करीब साढ़े 9 बजे हुआ। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
डॉ. राजेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत
जानकारी के अनुसार, डॉक्टर राजेंद्र सिंह उर्फ पप्पू (45 वर्ष), निवासी अतरहार, जिला सतना, शनिवार रात मैहर से बाइक पर सवार होकर अपने घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान परसोखा मोड़ के पास किशन ढाबा के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राजेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने परिजनों को जानकारी दी। परिजन उन्हें लेकर तत्काल सिविल अस्पताल मैहर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को अस्पताल की मर्चुरी में रखवा दिया गया।
Weather Update: एमपी के तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 24 घंटे में 4 इंच तक पानी गिरने का अनुमान
वाहन चालक की तलाश शुरू
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना के कारणों और वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
पॉवर गॉसिप: कलेक्टर लूट ले गए मंत्रीजी की तवज्जो…दतिया मतगणना से पहले पूर्व मुख्यमंत्री की हुई अति गोपनीय
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


