Trump Tariffs On Canada: ब्राजील के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा पर टैरिफ बम फोड़ा है। ट्रंप ने कनाडा पर 50% टैरिफ (50% tariff on Canada) बम फोड़ा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोमवार से कनाडा के ज्यादातर सामानों पर 50 फीसदी टैरिफ लगा दिया। उन्होंने ऐसा करने के पीछे मेरिकी गाड़ियों, शराब और डेयरी उत्पादों के साथ गलत व्यवहार का हवाला दिया है। ट्रंप के इस कदम से दोनों देशों के बीच र्थिक उथल-पुथल का नया दौर शुरू हो सकता है। इससे दोनों देशों के बीच रिश्ते और खराब होने का खतरा बन गया है। व्हाइट हाउस ने एक फैक्ट शीट में कहा कि टैरिफ 30 दिनों में लागू होंगे।

नए 50% टैरिफ में ऊर्जा और जरूरी खनिज को शामिल नहीं किया गया है। नए 50% टैरिफ में ऊर्जा उत्पादों, पोटाश, मछली और ज़रूरी खनिजों को शामिल नहीं किया जाएगा, लेकिन इसमें वे सामान शामिल होंगे जिन्हें पहले यूनाइटेड स्टेट्स-मेक्सिको-कनाडा एग्रीमेंट (USMCA) के तहत आयात करों से छूट मिली हुई थी।

ट्रंप के टैरिफ बढ़ाने पर कैनेडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स की CEO कैंडिस लैंग ने कहा कि ट्रंप प्रशासन के कदम “अफसोसजनक” हैं, लेकिन दोनों देशों को टैरिफ लागू होने से पहले के 30 दिनों का इस्तेमाल “औपचारिक बातचीत को आगे बढ़ाने में सार्थक प्रगति करने” के लिए करना चाहिए। लिबर्टेरियन थिंक टैंक ‘केटो इंस्टीट्यूट’ में जनरल इकोनॉमिक्स के वाइस प्रेसिडेंट स्कॉट लिंसिकॉम ने कहा कि ये टैरिफ न सिर्फ कनाडा, बल्कि अमेरिका के दूसरे ट्रेडिंग पार्टनर्स के लिए भी खतरा हैं और ग्लोबल इकॉनमी में “बहुत ज़्यादा अनिश्चितता” पैदा करते हैं। लिंसिकॉम ने कहा कि हमने एक ऐसा कदम उठा लिया है जिससे पीछे नहीं हटा जा सकता. 338 का इस्तेमाल ट्रंप के टैरिफ के लिए ‘न्यूक्लियर ऑप्शन’ जैसा है।

बता दें कि इस साल फरवरी में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया कि ट्रंप के पास आर्थिक आपातकाल घोषित करके टैरिफ लगाने का कानूनी अधिकार नहीं था। इसके बाद प्रशासन को कई कानूनी अधिकारों के आधार पर इंपोर्ट टैक्स बढ़ाने के दूसरे तरीके खोजने पड़े हैं। टैरिफ इंपोर्ट पर लगने वाले टैक्स होते हैं, जिनका बोझ कंपनियां ज्यादा कीमतों के रूप में ग्राहकों पर डाल सकती हैं। राष्ट्रपति का कहना है कि टैरिफ से होने वाली लागत के कारण मैन्युफैक्चरिंग अमेरिका में शिफ्ट हो जाएगी, हालांकि आर्थिक आंकड़ों में इसके बहुत कम सबूत हैं। हालिया इंपोर्ट टैक्स इकोनॉमी पर ट्रंप की कमजोर रेटिंग को और खराब कर सकते हैं।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m