Donald Trump Major Announcement For Iran: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव-2026 (US Midterm Election) में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। अमेरिकी संसद के दोनों सदनों हाउस और सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी (Democratic Party) ने बहुमत हासिल कर लिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने हार स्वीकार कर लिया है। यूएस मिडटर्म चुनाव हारते ही ट्रंप लाइन में आ गए हैं। अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शन में हार के तुरंत बाद डोनाल्ड ट्रंप ने दो बड़े ऐलान किए हैं। ट्रंप ने इजराइल (Israel) और ईरान पर ये बड़ा ऐलान किया है।
फाइनेंशियल टाइम्स से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि ईरान पर हमला करने की अब कोई योजना नहीं है। दोनों देशों के बीच शांति वार्ता होगी। इसकी तारीख जल्द ही तय की जाएगी। इससे पहले ट्रंप ने इजराइल को मिलने वाली सालाना 4 बिलियन डॉलर की मदद रोकने का ऐलान किया था।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि हमने इस बारे में इजराइल के प्रधानमंत्री को सूचित कर दिया है। इजराइल को अब आगे से हम कोई आर्थिक मदद नहीं देंगे। हालांकि, हम उसे हथियार बेच सकते हैं। ट्रंप ने आगे कहा कि ईरान पर आगे हमला करने का कोई प्लान नहीं है। अभी स्थिति शानदार है। अमेरिकी राष्ट्रपति के मुताबिक दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही है। उन्होंने कह कि हम बातचीत कर रहे हैं और देखेंगे कि इसका क्या नतीजा निकलता है।
मतदान से पहले केशम पर हमला किया
बता दें कि सोमवार (2 नवंबर) को अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर हमला किया था। यह हमला मिडटर्म इलेक्शन के लिए प्रस्तावित मतदान से ठीक पहले किया गया थाष हालांकि, अमेरिका को इसका कोई फायदा नहीं मिला। ट्रंप की पार्टी कांग्रेस और सीनेट दोनों में बुरी तरह चुनाव हार गई।
ट्रंप की पार्टी को दोनों सदनों में मिली करारी हार
बता दें कि US Midterm Election में 435 सीटों वाले हाउस में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में डेमोक्रेटिक पार्टी ने 231 सीटें जीती। जबकि ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी ने 144 सीटें जीती हैं। वहीं सीनेट की 100 सीटों में से 35 पर चुनाव हुए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 33 सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी ने 20 और रिपब्लिकन पार्टी ने 13 सीटें जीती हैं। इन नतीजों को मिलाकर डेमोक्रेटिक पार्टी के पास 54 और रिपब्लिकन पार्टी के पास 44 सीटें हैं।
गवर्नर
कुल 36 सीटों में से 31 राज्यों के नतीजे आ चुके हैं। 20 डेमोक्रेट्स और 11 रिपब्लिकन ने सीटें जीती हैं। 5 राज्यों में वोटों की गिनती जारी है।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

