Donald Trump Secret Flight Change: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। डोनाल्ड ट्रंप ने खुद कबूला है कि ईरान उन्हें मारने की साजिश कर रहा है। इसी के कारण पिछले महीने तुर्किए से ब्रिटेन जाते समय उन्होंने गुपचुप तरीके से विमान बदला था। सीक्रेट सर्विस और मिलिट्री की सलाह पर उन्हें दूसरे प्लेन में जाना पड़ा। पत्रकारों को अंधेरे में रखकर पुराने एयरफोर्स वन को डिकॉय फ्लाइट की तरह इस्तेमाल किया गया। जबकि ट्रंप एक छोटे मिलिट्री प्लेन से उड़े थे।

द वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) की रिपोर्ट के अनुसार ईरान ट्रंप के फ्लाइट एयर फोर्स वन को निशाना बनाने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान कंधे पर रखकर दागी जाने वाली मिसाइल का इस्तेमाल करने वाला था। इस जानकारी के बाद अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों ने ट्रंप की यात्रा को लेकर बेहद सीक्रेट प्लान तैयार किया था।

अमेरिकी मीडिया के रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप तुर्किए के अंकारा में टीवी कैमरों के सामने एयरफोर्स वन में सवार हुए थे, लेकिन कुछ ही मिनटों बाद वो एक केटरिंग ट्रक के जरिए एक छोटे मिलिट्री प्लेन C-32A में शिफ्ट हो गए। ट्रंप अंकारा में नाटो समिट में कतर से मिले नए बोइंग 747-8 विमान से गए थे, लेकिन वापसी के लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि वो पुराने एयरफोर्स वन का इस्तेमाल करेंगे।  इस पूरे बदलाव को सीक्रेट रखा गया, ताकि किसी संभावित हमलावर को ट्रंप की सही स्थिति का पता न चल सके। इस योजना का सबसे अहम हिस्सा यह था कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, दूसरे वरिष्ठ अधिकारी और कई पत्रकार एयर फोर्स वन में ही मौजूद थे।

अब खुद ट्रंप ने भी ईरान से डर पर बड़ा कबूलना मा किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्लेन बदलने पर कहा कि वो लोग ( सीक्रेट सर्विस और मिलिट्री) जो कहते हैं मैं वही करता हूं। लगता है कोई खतरा था। मैंने ज्यादा कुछ नहीं पूछा। मुझे बहुत सारी धमकियां मिलती रहती हैं। ट्रंप ने आगे कहा कि किसी भी बड़े और असरदार राष्ट्रपति को धमकियां मिलती हैं, और वो खुद को अब तक का सबसे प्रभावशाली राष्ट्रपति मानते हैं।

बता दें कि न्यूयॉर्क टाइम्स और सीबीएस न्यूज ने भी पहले बताया था कि खुफिया एजेंसियों ने राष्ट्रपति या उनके विमान पर हमले की आशंका जताई थी, जिसके बाद अतिरिक्त सुरक्षा कदम उठाए गए है। हालांकि उस समय  ट्रंप ने कहा था कि नया विमान पहले इसलिए भेजा गया ताकि ब्रिटेन के मिल्डेनहॉल एयरबेस पर तैनात अमेरिकी सैनिक नए एयरफोर्स वन को देख सकें। विमान बदलने की इस घटना के बाद कतर से मिले विमान की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे, जिसके बाद ट्रंप ने कहा कि इस विमान में अतिरिक्त सुरक्षा अपग्रेड किए जाएंगे।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m