Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (11 अगस्त 2026) की खबरों में सोना 1.52 लाख रुपए के पार; सुप्रीम कोर्ट ने CJP मामले में जारी किया नोटिस; गांजा पीकर फ्लाइट उड़ा रहा था एअर इंडिया की पायलट; हिमाचल सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर ‘अनाथ और विधवा सेस’ लगाया प्रमुख रहा।

1. सोना 1.52 लाख रुपए के पार

 सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी आई है। 11 अगस्त को 10 ग्राम 24 कैरेट Gold का भाव 1,849 रुपए बढ़कर 1.52 लाख रुपए पर पहुंच गया। वहीं, एक किलो Silver 2,907 रुपए महंगी होकर 2.34 लाख रुपए पर पहुंच गई। कीमतों में यह बदलाव इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी IBJA के अनुसार है।

पढ़े पूरी खबर……

2. SC ने CJP मामले में जारी किया नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े विवाद और अदालत में जजों व वकीलों की मौखिक टिप्पणियों के कथित व्यावसायिक एवं सोशल मीडिया इस्तेमाल की जांच की मांग वाली जनहित याचिका (PIL) पर नोटिस जारी किया है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि अदालत की कार्यवाही के दौरान कही गई बातों को संदर्भ से काटकर मीम्स, वायरल वीडियो और राजनीतिक कंटेंट के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।

पढ़े पूरी खबर……

3. गांजा पीकर फ्लाइट उड़ा रहा था एअर इंडिया की पायलट

फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 में 300 फीट के अचानक ड्रॉप और यात्रियों के घायल होने के मामले में नया और गंभीर मोड़ सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, उड़ान के पायलट-इन-कमांड का दूसरा डोप टेस्ट भी पॉजिटिव पाया गया है। रिपोर्ट में मारिजुआना यानी गांजा सेवन की पुष्टि होने की बात कही जा रही है।

पढ़े पूरी खबर……

4. हिमाचल सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर ‘अनाथ और विधवा सेस’ लगाया

हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल खरीदने वालों को अब पहले से ज्यादा कीमत चुकानी होगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर ‘अनाथ और विधवा सेस’ लगाने का फैसला किया है। राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, नया सेस 11 अगस्त 2026 की आधी रात से लागू हो जाएगा।

पढ़े पूरी खबर……

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

TMC से अलग हुए 3 विधायकों ने ली करवट: पश्चिम बंगाल की राजनीति में इधर हलचल फिर से तेज हो गयी है. TMC से बगावत करने वाले सांसद-विधायकों में फिर से ममता प्रेम जाग रहा है. ऋतब्रत बनर्जी गुट के तीन विधायकों ने TMC प्रमुख पूर्व सीएम ममता बनर्जी पर हुए हमले के खिलाफ प्रदर्शन किया है. उधर, केंद्र में बागी हुए 20 सांसदों में यूसुफ पठान, अबू ताहिर खान और खलीलुर रहमान ने नरेंद्र मोदी सरकार को सपोर्ट करने से मना कर दिया है. (पूरी खबर पढ़े)

तमिलनाडु विधानसभा में NEET के खिलाफ प्रस्तावः तमिलनाडु की टीवीके सरकार ने मंगलवार को राज्य विधानसभा में राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (NEET) के खिलाफ एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किया। प्रस्ताव में मेडिकल दाखिले के लिए NEET को खत्म करने और राज्य को इससे छूट देने की मांग की गई। DMK, AIADMK, वाम दलों और PMK ने प्रस्ताव का समर्थन किया, जबकि सदन में मौजूद एकमात्र BJP विधायक ने इसका विरोध करते हुए वॉकआउट किया। (पूरी खबर पढ़े)

PoK में प्रदर्शनकारियों के आगे झुकी शहबाज सरकारः पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में महंगाई, बिजली की ऊंची दरों और चुनाव प्रक्रिया को लेकर जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने का प्रस्ताव दिया है। शरीफ ने कहा कि लोगों की शिकायतों का समाधान टकराव के बजाय संवाद के माध्यम से किया जाना चाहिए। (पूरी खबर पढ़े)

नेताजी की अस्थियां भारत लाने की मांगः नेताजी सुभाष चंद्र बोस की बेटी अनीता बोस फाफ ने अपने पिता के कथित पार्थिव अवशेष यानी अस्थियों को जापान के टोक्यो स्थित रेनकोजी मंदिर से भारत लाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। इस मामले में मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने केंद्र सरकार, विदेश मंत्रालय (MEA) और गृह मंत्रालय (MHA) को नोटिस जारी किया है। (पूरी खबर पढ़े)

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m