Donald Trump On Nobel Peace Prize: एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार के लिए दावेदारी पेश की है। लगातार तीसरे साल डोनाल्ड ट्रंप ने शांति पुरस्कार के लिए दावेदारी पेश की है। इस पुरस्कार को पाने के लिए ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान सीजफायर (India-Pakistan ceasefire) को जरिया बनाया है। डोनाल्ड ट्रंप ने फिर भारत-पाकिस्तान सीजफायर का श्रेय लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति अबतक 30 से ज्यादा बार भारत-पाकिस्तान सीजफायर का श्रेय सलिया है। साथ ही 8 अन्य युद्धों को सुलझाने का दावा किया है।

बुधवार को चुनाव प्रचार के बाद वॉशिंगटन लौटने पर ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि मैंने ऐसे काम किए हैं जो किसी और ने कभी नहीं किए। मैं डींग नहीं मार रहा, बस आपको असलियत बता रहा हूं। शायद ही किसी राष्ट्रपति ने कभी कोई युद्ध सुलझाया हो, मैंने 8 युद्ध सुलझाए हैं।


ट्रंप ने अपनी इस बातचीत में ईरान से युद्ध खत्म होने की हिंट भी दे दी है। उन्होंने कहा कि उनकी लिस्ट में जल्द ही एक और संघर्ष जुड़ सकता है, जबकि ईरान के साथ एक और युद्धविराम की दिशा में बहुत कम प्रगति दिखाई दी है। ट्रंप की ये बातें नोबेल पुरस्कार पाने की कोई नई कोशिश नहीं थीं। हालांकि वे बार-बार यह कहते रहे हैं कि अपने डिप्लोमैटिक रिकॉर्ड की वजह से वे नोबेल शांति पुरस्कार के हकदार हैं, लेकिन उनके इस खत्म किए गए युद्धों की संख्या के दावों पर फैक्ट-चेकर्स ने सवाल उठाए हैं।

ऑपरेशन सिंदूर का करते हैं जिक्र
ट्रंप  बार-बार भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने या समझौतों तक पहुंचने में अमेरिका की भूमिका का जिक्र किया है। हालांकि उनके दावों का भारत सीधे तौर पर खंडन किया है। भारत ने उनके इस दावे को खारिज कर दिया है कि भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने में अमेरिका ने मदद की थी। विदेश मंत्रालय ने कहा था कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान “अमेरिका का कोई दखल नहीं था” और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति सीधे भारत और पाकिस्तान के बीच बनी थी।

बता दें कि ट्रंप की नोबेल पुरस्कार पाने की इच्छा बहुत पुरानी है। अपने पहले कार्यकाल के दौरान, ट्रंप ने बार-बार उत्तर कोरिया के साथ अपनी कूटनीतिक कोशिशों की ओर ध्यान खींचा।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m