Humayun Kabir To Retire From Politics: पश्चिम बंगाल की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बंगाल में ‘बाबरी मस्जिद’ की नींव रखने वाले हुमायूं कबीर राजनीति से संन्यास लेंगे। ऑन कैमरा फूट-फूटकर रोते हुए हुमायूं कबीर ने राजनीति से संन्यास लेने की बात कही। आम जनता उन्नयन पार्टी के नेता और मुर्शिदाबाद के नवादा से विधायक हुमायूं कबीर मीडिया के सामने भावुक होते हुए मुर्शिदाबाद जिले की मुस्लिम बहुल रेजीनगर विधानसभा सीट पर भाजपा की जीत का दावा करते हुए चुनावी राजनीति से संन्यास लेने का संकेत दिया।

बता दें कि हुमायूं कबीर तब चर्चा में आए थे जब 2025 विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने बंगाल में ‘बाबरी मस्जिद’ बनाने की घोषणा की थी। उन्होंने दावा किया था कि बंगाल में ‘बाबरी मस्जिद’ बनाने सो कोई नहीं रोक सकता। हालांकि बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने के साथ ही हुमायूं कबीर का सपना पूरा होना अब मुस्किल लग रहा है।

उन्होंने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि जब तक शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री रहेंगे, वो विधानसभा नहीं जाएंगे. मंगलवार को रेजीनगर उपचुनाव के दौरान पुलिस के साथ तीखी बहस के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था. 12 घंटे बाद पुलिस ने उन्हें रिहा कर दिया. मतदान केंद्र से निकलने के बाद पुलिसकर्मियों पर ‘अभद्र टिप्पणी’ करके मतदाताओं को उकसाने और प्रभावित करने के आरोप में हुमायूं को हिरासत में लिया गया था. हुमायूं कबीर ने रोते हुए कहा कि वह स्वेच्छा से राजनीति से संन्यास ले रहे हैं. जिस लोकतांत्रिक व्यवस्था में सत्ता के खिलाफ लड़ना संभव न हो, वहां राजनीति करने का कोई अर्थ नहीं है.

हुमायूं कबीर ने कहा कि दुर्गा पूजा के बाद वह एक सार्वजनिक बैठक करेंगे और लोगों से माफी मांगते हुए राजनीति से संन्यास लेने की औपचारिक घोषणा करेंगे. जो हुमायूं पहले लोगों को चेतावनी देते फिरते थे, बुधवार को रोते नजर आए.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m