अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम्स विभाग ने 10.91 करोड़ रुपये मूल्य की करीब 11 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना (ड्रग्स) जब्त की है. पूरे मामले में सबसे अहम भूमिका एक स्निफर डॉग ने निभाई है, जिसने तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया. बैंकॉक से आने वाली थाई एयरवेज की फ्लाइट से एक यात्री 28 जून को अहमदाबाद पहुंचा था.

 स्निफर डॉग की तेज सूंघने की क्षमता की वजह से तस्करी की कोशिश नाकाम हो गई. कस्टम्स अधिकारियों ने आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है.

मामला 28 जून 2026 का है. बैंकॉक से अहमदाबाद पहुंची फ्लाइट के यात्रियों की जांच चल रही थी. इसी दौरान डॉग स्क्वॉड में शामिल स्निफर डॉग ने एक ट्रॉली बैग के पास पहुंचते ही रुक गया और इशारे करने लगा. स्निफर डॉग के इशारे को समझते ही एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने  ने तुरंत कार्रवाई की.

कस्टम्स अधिकारियों ने जन बाग की दोबारा जांच की तो उसके अंदर पांच सिल्वर रंग के पैकेट मिले. जब इन पैकेटों की जांच की गई तो उनमें हरे रंग का पौधों जैसा पदार्थ मिला। फील्ड टेस्ट किट से जांच करने पर यह हाइड्रोपोनिक गांजा निकला.

यह हाइड्रोपोनिक गांजा थाई एयरवेज की फ्लाइट TG-343 से बैंकॉक से अहमदाबाद पहुंचा था. कस्टम्स के मुताबिक, बरामद प्रतिबंधित पदार्थ का कुल वजन करीब 10.9 किलोग्राम है और इंटरनेशनल मार्केट में इसकी अनुमानित कीमत करीब 10.91 करोड़ रुपये मूल्य की बताई जा रही है.

हाइड्रोपोनिक मारिजुआना यानी ड्रग्स को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट, 1985 के तहत जब्त कर लिया गया. आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ की जा रही है जिससे कि पता चल पाए कि ये ड्रग्स की खेप भारत में किसे पहुंचाई जानी थी.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m