रंजीत रघुवंशी, अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के मुंगावली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब पूर्व सांसद एवं राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष केपी यादव की गाड़ी को रेत से भरे दो डंपरों ने ओवरटेक करते हुए कट मार दिया। इसके बाद जब पूर्व सांसद ने डंपरों को रुकवाकर पूछताछ की, तो मामला अवैध रेत उत्खनन का निकला। इस पर केपी यादव खुद सीधे बेतवा नदी के निशई घाट पर जा पहुंचे, जहाँ बड़े पैमाने पर अवैध रेत खनन का खेल चल रहा था।

निशई घाट पर मिला अवैध खनन का अवैध कारोबार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डंपरों के चालकों से पूछताछ में रेत बेतवा नदी से लाए जाने की जानकारी मिलने के बाद पूर्व सांसद निशई घाट पहुँचे। घाट पर अवैध रूप से रेत निकालने का कार्य धड़ल्ले से चल रहा था। मौके पर जेसीबी जैसी भारी मशीनें, डंपर और नाव के माध्यम से नदी से अवैध रेत निकाली जा रही थी। अवैध गतिविधियों को देखकर केपी यादव ने तत्काल प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी और खुद करीब पांच घंटे तक घाट पर डटे रहे।

हरदीप पुरी की उम्मीदवारी पर बवाल: भोपाल में कांग्रेस नेताओं को किया नजरबंद,

अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, दी चेतावनी

घाट पर चल रहे अवैध खनन को देखकर पूर्व सांसद ने स्थानीय प्रशासन और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल खड़े किए। उन्होंने दोटूक शब्दों में कहा-“मेरा फर्ज था आप लोगों को बताना, जो मैंने निभा दिया। बाकी आपके ऊपर है कि कार्रवाई करना है या नहीं। ऐसे ही छोड़ना है या फिर अधिकारी मिलकर चलवा रहे हैं, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं कर रही।” उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि इस मामले को बिल्कुल भी हल्के में न लें। उन्होंने कहा कि वे इस पूरे अवैध कारोबार की एक-एक बात की जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को देंगे, क्योंकि इस तरह के अवैध कृत्यों से सरकार और मुख्यमंत्री की छवि धूमिल हो रही है।

छेड़खानी का विरोध करने पर पिता पर चाकू से हमलाः आरोपी की बहन टीआई होने के

प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा

पूर्व सांसद केपी यादव के घाट पर पहुँचने और उच्च स्तर पर सूचना दिए जाने के बाद मुंगावली एसडीएम बृज बिहारी लाल श्रीवास्तव, माइनिंग अधिकारी और पुलिस बल समेत भारी प्रशासनिक अमला मौके पर पहुँचा। लगभग 5 घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद प्रशासनिक हलकों में भी भारी हलचल मच गई है और अब देखना यह होगा कि अवैध खनन करने वालों और इसमें संलिप्त लोगों पर प्रशासन क्या ठोस कार्रवाई करता है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m