Dungarpur PSO attack: राजस्थान के डूंगरपुर जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहाँ पुलिस लाइन परिसर में तैनात एक कांस्टेबल ने सांसद राजकुमार रोत के गनमैन (PSO) पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में गनमैन गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या है पूरा मामला?
घटना सोमवार देर रात की है। हमलावर कांस्टेबल का नाम कांतिलाल है। वह पीड़ित कपिल का पड़ोसी है। कपिल सांसद राजकुमार रोत का गनमैन है। कांतिलाल अक्सर शराब के नशे में रहता था। वह कपिल के परिवार के साथ अभद्र व्यवहार करता था। रविवार रात भी आरोपी ने कपिल की पत्नी और साली को गाली दी।
रात 12 बजे हुआ जानलेवा हमला
कपिल को जब इस घटना की जानकारी मिली, वह तुरंत अपने घर लौटा। रात के करीब 12 बजे वह पुलिस लाइन क्वार्टर पहुंचा। जैसे ही कांतिलाल ने अपने कमरे का दरवाजा खोला। आरोपी ने कपिल पर चाकू से वार कर दिया। घायल कपिल को तुरंत डूंगरपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
सांसद राजकुमार रोत ने मांगी कड़ी कार्रवाई
सांसद राजकुमार रोत वर्तमान में जिनेवा दौरे पर हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई। उन्होंने X पर पोस्ट कर राजस्थान पुलिस और उदयपुर आईजी से सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने लिखा किडूंगरपुर में एक पुलिसकर्मी द्वारा चाकूबाजी कर मेरे PSO को गंभीर चोटें पहुंचाई गई हैं। मैं इस मामले में राजस्थान से कठोर कानूनी कार्यवाही करने की मांग करता हूं।
वहीं इस मामले में डूंगरपुर पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपी कांस्टेबल कांतिलाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा विभाग ने आरोपी के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी है।
पढ़ें ये खबरें
- IND W vs ZIM W 2nd T20I: जिम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला, देखें पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- अखिलेश यादव में हिम्मत नहीं कि… अयोध्या पहुंचकर असम के CM हिमंत बिस्वा ने सपा सुप्रीमो को दी चुनौती, जानिए ऐसा क्या कहा?
- रामलीला में आया हाथी बेकाबू, दुकानें-दीवारें ढहाईं, महावत पर हमला, काबू करने के लिए 7 घंटे से प्रयास जारी
- प्रेमिका के मंगेतर पर जानलेवा हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से किया वार, आरोपी गिरफ्तार
- मिथिला एक्सप्रेस से 42.9 लीटर नेपाली शराब जब्त, चार नाबालिग लड़कियां हिरासत में
