रूस में संसदीय चुनावों के लिए मतदान खत्म होने के बाद शुरुआती नतीजों में सत्ताधारी यूनाइटेड रशिया पार्टी सबसे आगे चल रही है. यूनाइटेड रूस को 57.54% से अधिक मिले वोट के प्रारंभिक नतीजों के आधार पर माना जा रहा है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलेगा. वहीं कम्युनिस्ट पार्टी और लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ रूस दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं.
रूस में संसदीय चुनाव आखिरी दिन रविवार को खत्म हो गए. व्लादिमीर पुतिन की पार्टी यूनाइटेड रशिया रुझानों में जीत की ओर बढ़ रही है.
पुतिन लंबे समय से रूस की सत्ता पर काबिज हैं और पुतिन की पार्टी को एक बार फिर से स्पष्ट बहुमत मिलने के आसार हैं. दूसरे शब्दों में कहा जाए तो रूस के चुनाव परिणाम आ गए हैं. शुरुआती नतीजों और रुझानों में सत्ताधारी ‘यूनाइटेड रशिया’ पार्टी एक बार फिर सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरती दिख रही है.
केंद्रीय चुनाव आयोग के मुताबिक, इस बार 56.66 प्रतिशत वोटिंग हुई. केंद्रीय चुनाव आयोग के मुताबिक सत्ताधारी ‘यूनाइटेड रशिया’ पार्टी 57.54 प्रतिशत वोटों के साथ सबसे आगे चल रही है. वोटों की गिनती जारी है और शुरुआती आंकड़े पार्टी के पक्ष में मजबूत जनादेश का संकेत दे रहे हैं.
रशिया के इस संसदीय चुनाव के एग्जिट पोल के अनुमान के अनुसार यूनाइटेड रशिया को 49.4 प्रतिशत, दूसरी सबसे बड़ी ताकत कम्युनिस्ट पार्टी को 14.2 प्रतिशत, लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ रूस को 10.7 प्रतिशत और न्यू पीपल पार्टी को 9.7 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद जताई गई है.
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की समर्थक यूनाइटेड रशिया पार्टी ने जीत हासिल कर ली है. शुरुआती नतीजों में पार्टी ने 57.5% वोट के साथ अजेय बढ़त बना ली है. हालांकि अभी तक चुनाव के आधिकारिक नतीजे आने बाकी हैं.
आपको बताते चले कि 11.1 करोड़ पात्र मतदाताओं के लिए शुक्रवार से शुरू हुए इस चुनाव में रूस के साथ-साथ यूक्रेन के उन चार अवैध कब्जे वाले क्षेत्रों और क्रीमिया में भी वोट डाले गए, जिन्हें रूस ने अपने क्षेत्र में मिलाया है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



