BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय सोशल मीडिया वर्कशाप का उद्घाटन किया. कार्यशाला में पार्टी की डिजिटल पहुंच को और अधिक प्रभावी बनाने तथा युवा पीढ़ी के साथ संवाद को मजबूत करने की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया. भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी मुख्यालय में इंटरनेट मीडिया यूनिट की कार्यशाला की अध्यक्षता की. बैठक में सेवा संकल्प, Gen-Z आउटरीच और डिजिटल रणनीति पर भी चर्चा हुई.
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी की सोशल मीडिया इकाई और विभिन्न प्रकोष्ठों की कार्यशालाओं की अध्यक्षता कर डिजिटल रणनीति को प्रभावी बनाने पर चर्चा की.
भारतीय जनता पार्टी आगामी चुनावों से पहले Gen Z पर खास फोकस करने जा रही है. नितिन नबीन ने रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय सोशल मीडिया वर्कशाप का उद्घाटन किया. साथ ही इस दौरान देशभर से आए सोशल मीडिया पदाधिकारियों को संबोधित किया.
नितिन नबीन ने इस अवसर पर बीजेपी की डिजिटल तैयारियों को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया. इस दौरान उन्होंने भाजपा की डिजिटल पहुंच बढ़ाने और भविष्य की कार्य योजनाओं पर पदाधिकारियों के साथ गहन चर्चा की.
बीजेपी अध्यक्ष ने Gen-Z और युवाओं के मुताबिक कंटेंट तैयार करने का निर्देश दिया. साथ ही बीजेपी की राज्य इकाइयों को क्षेत्रीय भाषाओं में लोकल मुद्दों पर कंटेंट तैयार करने को कहा.
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि आज मैंने भाजपा मुख्यालय में ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का उद्घाटन किया और देशभर से आए सोशल मीडिया से जुड़े पदाधिकारियों को संबोधित किया.
यह अभियान प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है. सोशल मीडिया टीमों से डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए सेवा संकल्प अभियान को अधिक प्रभावी ढंग से प्रचारित करने को कहा गया तथा ‘भविष्य की रणनीतियों’ पर भी विचार-विमर्श किया.
बैठक में भाजपा सोशलमीडिया यूनिट के नवनियुक्त राष्ट्रीय संयोजक दीपक म्हास्के और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी की भी मौजूदगी रही. इसके बाद बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे उत्तर प्रदेश, चुनावी तैयारियों की करेंगे समीक्षा.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



