शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में 20.47 करोड़ के ब्लॉक शिक्षा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने 9 जुलाई 2026 को विशेष न्यायालय (PMLA), इंदौर में अभियोजन शिकायत दायर की है। यह मामला कथित फर्जी भुगतान और सरकारी धन के गबन से जुड़ा है।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच 2018-2023 के बीच दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू हुई। मुख्य आरोपी कमल राठौर समेत अन्य पर फर्जी बिलों से सरकारी राशि हड़पने का आरोप है। ईडी की जांच में यह सामने आया है कि कमल राठौर ने अन्य आरोपियों के साथ मिलीभगत कर फर्जी बिलों के भुगतान के माध्यम से आलीराजपुर कोषागार से शासकीय धन का गबन किया। अपराध से अर्जित आय को उसके और उसके परिवार के सदस्यों ने नियंत्रित और संचालित अनेक बैंक खातों के जरिए से प्रवाहित किया। इसके बाद नगद निकासी कर उस धनराशि का इस्तेमाल धार जिले के गंधवानी स्थित कृषि भूमि की खरीद में किया गया।
ये भी पढ़ें: 10 महीने वेतन-भत्ता नहीं लेंगे BAP विधायक डोडियार: विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, जानें वजह ?
आपको बता दें कि पहले 4.43 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की जा चुकी हैं। 56 आवासीय भूखंड भी पहले कुर्क किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 5 करोड़ रुपये से अधिक है। विशेष न्यायालय ने पूरक अभियोजन शिकायत पर संज्ञान लेकर आरोपियों को नोटिस जारी किए है। फिलहाल इस पूरे मामले में आगे की जांच जारी है।
ये भी पढ़ें: डबल मर्डर केस में नया सस्पेंस! कट्टा मिला, गोलियां भी थीं… फिर शुरुआती जांच में कैसे छूट गया सबूत?

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

