जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के नेटवर्क को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है. ED के श्रीनगर जोनल ऑफिस की टीम ने आतंकी फंडिंग से जुड़े एक मामले की जांच के सिलसिले में श्रीनगर में चार अलग-अलग ठिकानों पर तलाशी अभियान शुरू किया है. इस जांच में लश्कर-ए-तैयबा के ओवर ग्राउंड वर्कर उमर आदिल डार की भूमिका की जांच की जा रही है. वह कथित तौर पर संगठन से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल था.
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ED ने टेरर फंडिंग केस में चार ठिकानों पर छापेमारी की है. यह मामला उमर आदिल डार और उसके साथियों से जुड़े आतंकी फंडिंग केस से संबंधित है.
ED की जांच उमर आदिल डार की कथित गतिविधियों से जुड़ी है. जांच में आरोप है कि उमर आदिल डार प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के ओवरग्राउंड वर्कर के रूप में काम कर रहा था और संगठन से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल था. जांच एजेंसी इस मामले में उसके सहयोगियों की भूमिका और उनके साथ जुड़े वित्तीय नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही है.
आरोप है कि इससे पहले उमर आदिल डार को उसके साथियों के साथ पकड़ा गया था. उस समय उनके पास भारी मात्रा में नकदी और प्रतिबंधित संगठन से जुड़ा आपत्तिजनक साहित्य मिला था. ईडी की यह मौजूदा तलाशी अपराध से अर्जित आय का पता लगाने, वित्तीय नेटवर्क और फंडिंग चैनलों की पहचान करने, सीमा पार बैठे हैंडलर्स के साथ उसके संबंधों और कथित आतंकी वित्तपोषण गतिविधियों से संबंधित और सबूत जुटाने के लिए की जा रही है.
ED इसी बरामदगी और आरोपियों की कथित गतिविधियों को मौजूदा टेरर फंडिंग जांच से जोड़कर देख रही है. इस पूरे नेटवर्क के सीमा पार बैठे हैंडलर्स से संभावित संबंधों की भी जांच की जा रही है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

