जांच एजेंसी ED ने असम पुलिस के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी और सेवानिवृत्त आईपीएस प्रशांत कुमार दत्ता, उनके परिवार से जुड़ी करीब 53.28 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को ED ने अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है. प्रसांता कुमार दत्ता पर यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति मामले में की गई है. जब्त संपत्तियों में गुवाहाटी के चार होटल और मुंबई के अंधेरी (पश्चिम) स्थित दो फ्लैट शामिल हैं.

प्रवर्तन निदेशालय ने जांच में दावा किया है कि सेवानिवृत्त आईपीएस प्रशांत कुमार दत्ता ने सेवा के दौरान ज्ञात आय से लगभग 79 करोड़ रुपये अधिक संपत्ति अर्जित की. फिर शेल कंपनियों, फर्जी शेयरधारकों तथा लेयरिंग के जरिए धन को वैध दिखाने की भी कोशिश की.

ED ने यह जांच असम पुलिस की विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्रांच में दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की थी. जांच में पता चला कि असम पुलिस के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी प्रशांत कुमार दत्ता ने फर्जी कंपनियों के जरिए अवैध कमाई छिपाई और कोलकाता से मुंबई तक पैसों का लेनदेन किया.

प्रवर्तन निदेशालय ने बताया कि यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की गई है. प्रशांत दत्ता 2019 में डीआईजी पद से सेवानिवृत्त हुए थे. उनपर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने अपनी सरकारी सेवा के दौरान अपनी ज्ञात आय से कहीं ज्यादा संपत्ति जमा की है. 

सेवानिवृत्त डीआईजी के खिलाफ असम पुलिस की विजिलेंस और भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में मामला दर्ज किया था. यह मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 13(1)(b) और 13(2) के तहत दर्ज किया गया था, जो PMLA के तहत अनुसूचित अपराध की श्रेणी में आता है.

जांच में सामने आया कि अधिकारी और उनकी पत्नी की घोषित आय करीब 7.23 करोड़ रुपये थी, जबकि खर्च लगभग 9.04 करोड़ रुपये बताया गया. साथ ही करीब 77.21 करोड़ रुपये की ऐसी संपत्तियां मिलीं जिसका कोई भी ठोस स्रोत नहीं नजर आया.

दत्ता साल 2019 में रिटायर हो गए थे, इसके बावजूद साल 2022-23 में उन्होंने Ishan Commercial Pvt Ltd के करीब 3.70 लाख शेयर अपने नाम ट्रांसफर करा लिए. ED की जांच में आरोप लगाया गया कि कथित अवैध कमाई को छिपाने के लिए तीन कंपनियों Mahamaya Estates Pvt Ltd, M/s Ishan Commercial Pvt Ltd और Murari Commodities Pvt Ltd शामिल हैं.  मामले की जांच जारी है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m