कोसोवो की संसद में शनिवार को उस वक्त हंगामा मच गया, जब एक विपक्षी सांसद ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री एल्बिन कुर्ती पर अंडे फेंक दिए. इसके बाद संसद में हंंगामा हो गया और सदन की कार्यवाही को रोक द‍िया गया. विपक्षी नेताओं के समर्थकों का कहना है कि देश में लंबे समय से चल रहा राजनीतिक संकट अब एक और मध्यावधि चुनाव की स्थिति पैदा कर सकता है. कुर्ती पर अंडे फेंकने से पहले व‍िपक्षी सांसद टाइम काद्रिजाज ने चिल्लाते हुए कहा, तुम्हें शर्म आनी चाहिए. 

दुनिया के कई देशों की संसद के अंदर या संसद परिसर के बाहर इस तरह के तीखे विरोध प्रदर्शन पहले भी हो चुके हैं. नेताओं के ऊपर अंडे फेंकना अब कोई नई बात नहीं रही.

कार्यवाहक प्रधानमंत्री संसद में बोल रहे थे और सरकार बनाने के लिए दूसरी पार्टियों से बातचीत के लिए समय की मांग कर रहे थे. इसी बीच नई संसद के गठन के लिए चल रही बैठक में विपक्षी सांसद ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री एल्बिन कुर्ती पर ही अंडे फेंक दिए. पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा. 

पार्टी ने संसद की 120 में से 53 सीटें जीतीं, जिससे वह सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बन गई, लेकिन कुर्ती के पास अकेले सरकार चलाने के लिए जरूरी बहुमत नहीं था.

विपक्षी पार्टी अलायंस फॉर द फ्यूचर ऑफ कोसोवो की सांसद टाइम काद्रिजाज कार्यवाहक पीएम कुर्ती के पास गईं और उनकी तरफ कई अंडे फेंके. काद्रिजाज ने चिल्लाते हुए कहा, तुम्हें शर्म आनी चाहिए.

जिस पर इसके जवाब में कार्यवाहक प्रधानमंत्री एल्बिन कुर्ती ने कहा कि अगर बातचीत करने की यही कीमत है तो मुझे कोई ऐतराज नहीं है.

इसके कारण संसद में हंगामा मच गया. दरअसल, एल्बिन कुर्ती की पार्टी ‘वेटेवेंडोसजे’ ने 7 जून के संसदीय चुनाव के बाद नई संस्थाओं के गठन को लेकर विपक्षी समूहों के साथ बातचीत शुरू की थी. 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m