कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में मंगलवार देर शाम बड़ा हादसा होते-होते टला। हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे 152 पर फूलगढ़ गांव के पास सीआईए-1 की टीम और एक अपराधी के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से गोलियां चलीं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिसकर्मी की बाल-बाल बची जान
सीआईए-1 के इंचार्ज प्रतीक कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक आरोपी पैदल इलाके में घूम रहा है। जैसे ही पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया, उसने पुलिस पर सीधे फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी ने कुल 3 राउंड फायर किए। इनमें से एक गोली पुलिसकर्मी के बेहद करीब से गुजर गई। गनीमत रही कि पुलिसकर्मी को कोई चोट नहीं आई और वह सुरक्षित बच गया।
अस्पताल में भर्ती कराया गया आरोपी
पुलिस ने आरोपी को घेरकर पहले चेतावनी दी और फिर जवाबी कार्रवाई में उसकी टांग में गोली मारी। घायल अपराधी की पहचान पिहोवा के फौजी प्लॉट निवासी संजय उर्फ दीपू रंधावा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 32 बोर की एक पिस्टल बरामद की है। आरोपी को पहले पिहोवा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
- Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
- https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- हरियाणा की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

