कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर पलक रजक आत्महत्या मामले में आरोपी पति अमित रजक ने सरेंडर कर दिया है। मुरार सीएसपी ऑफिस में सरेंडर के दौरान अमित ने पलक के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा की पलक ने ऋतिक तोमर नाम के युवक के साथ चल रहे एक्स्ट्रा अफेयर के चलते आत्महत्या की थी, उसका परिवार निर्दोष है।
पलक नशे की आदी थी
दरअसल 12 मई को सुरैयापुरा की पलक रजक ने अपने ससुराल में आत्महत्या कर ली थी पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बयानों के आधार पर पलक के पति अमित, देवर आकाश और सास मीरा देवी के खिलाफ संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस द्वारा तीनों ही आरोपियों की तलाश की जा रही थी लेकिन इस बीच फरार चल रहे अमित रजक ने सीएसपी ऑफिस मुरार में सरेंडर किया। इस दौरान अमित ने मीडिया के सामने कहा कि “पलक नशे की आदी थी, उसका एक्स्ट्रा अफेयर भी चल रहा था।
ऋतिक तोमर के साथ चल रहा था अफेयर
वह सोशल मीडिया पर बहुत आईडिया चलती थी,उसके मोबाइल की जांच की जाए,वह अफेयर के चक्कर में मरी है,मेरे पास एविडेंस है,पलक के पापा को फोन लगाया था उन्होंने कहा था कि पलक को मरना है तो मर जाए,हमारे घर वालों को झूठा फसाया जा रहा है।अमित ने यह भी कहा कि उसके बहुत सारे अफेयर्स थे मेरे पास बहुत सारी वीडियो है,उसके अफेयर्स शादी से पहले और शादी के बाद भी थे, मुझसे आईफोन 17 प्रो मांग रही थी। मैंने आईफोन दिलवाया भी था, पलक का ऋतिक तोमर के साथ अफेयर चल रहा था। उसके चक्कर में ही आत्महत्या की थी।
शादी के महज 13 दिन बाद नई-नवेली दुल्हन की हत्या: जेठ ने कुल्हाड़ी से काट डाली बहू की गर्दन,
लड़कों के साथ नशा करती थी
अमित के परिजनों ने पलक के कुछ वीडियो भी मीडिया को शेयर किए है, जिसमें पलक हाथ में बियर की बोतल लिए नजर आई, इसके अलावा कुछ लड़कों के साथ नशे के वीडियो भी दिए है। अमित की बहन लता का आरोप है कि उसके भाई अमित, आकाश और मां मीरा देवी को झूठा फंसाया गया है। शादी के पहले से ही पलक के माता पिता को उसकी आदतों का पता था। उसके बावजूद उसकी आदतें नहीं बदली। वह लड़कों के साथ नशा करती थी। लता का कहना है कि उसके परिवार को न्याय चाहिए।
वीडियो को भी जांच में लिया जाएगा
CSP अतुल सोनी का कहना है की पलक सुसाइड केस में जांच के बाद FIR और तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम ने आरोपी पति अमित रजक को अरेस्ट किया। उससे केस के संबंध में पूछताछ की जाएगी। फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा, हालांकि CSP अतुल सोनी ने परिवार द्वारा शेयर किए गए वीडियो को लेकर कहा है कि वह पुलिस तक नहीं आए हैं यदि कोई वीडियो पुलिस को मिलेगा तो उसे भी जांच में लिया जाएगा। मामले में पति अमित की गिरफ्तारी के साथ एक नए किरदार ऋतिक तोमर की एंट्री ने जांच को नया मोड़ दिया है। देखना होगा कि पुलिस जांच के दौरान और क्या कुछ नया अपडेट सामने निकल कर आता है।

