रवि रायकवार, दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए चल रही वोटिंग के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। मतदान की प्रक्रिया के दौरान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) जिलाध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा को पार्टी से निष्कासित किए जाने का एक लेटर सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। हालांकि, यह पत्र पूरी तरह से फर्जी बताया जा रहा है।

फर्जी लेटर पैड का किया गया इस्तेमाल

वायरल हो रहे इस विवादित पत्र में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नाम और लेटर पैड का दुरुपयोग किया गया है। पत्र में हवाला दिया गया है कि जिलाध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा को पार्टी विरोधी गतिविधियों या अन्य कारणों से भाजपा से निष्कासित कर दिया गया है।

दतिया उपचुनावः मतदान जारी, कांग्रेस- बीजेपी प्रत्याशियों के बड़े दावे, सीएम डॉ मोहन ने की वोटिंग की अपील

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने की कोशिश

सियासतके दिन इस तरह का पत्र सामने आने से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। इसे चुनाव को प्रभावित करने और मतदाताओं के बीच भ्रम फैलाने की साजिश के रूप में देखा जा रहा है। भाजपा समर्थकों और स्थानीय नेताओं का कहना है कि यह विरोधी दलों द्वारा फैलाई जा रही अफवाह है, ताकि मतदान के दिन पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का मनोबल तोड़ा जा सके। प्रशासन और पार्टी पदाधिकारियों द्वारा इस फर्जी पत्र का खंडन करते हुए मामले की जांच की बात कही जा रही है।

ऐसा कोई पत्र जारी नहीं किया गया

बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल की पोस्ट- सोशल मीडिया पर भाजपा, दतिया जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा से संबंधित प्रसारित पत्र पूरी तरह फर्जी, भ्रामक एवं दुर्भावनापूर्ण है। भाजपा, मध्यप्रदेश द्वारा ऐसा कोई पत्र जारी नहीं किया गया है। दतिया की जनता से आग्रह है कि अफवाहों पर नहीं, केवल पार्टी के आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त जानकारी पर ही विश्वास करें। आइए, आज कमल का बटन दबाकर दतिया के विकास को गति दें।

कांग्रेस का षडयंत्र

वायरल लेटर को लेकर बीजेपी जिला अध्यक्ष रघुवीर कुशवाह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा- यह सब कांग्रेस का षड्यंत्र है। भाजपा एक है, सभी की नाराजगी दूर हो चुकी है।

दतिया में उपचुनाव की वोटिंग शुरू: लखनपुर में ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का विरोध, अब तक

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m