कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश में फर्जी डॉक्टर और फर्जी डिग्रियों के खिलाफ पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन यानि NHM के संजीवनी क्लीनिकों में 3 फर्जी डॉक्टर के पकड़े जाने के बाद एक्शन में आई कोतवाली थाना पुलिस ने इस पूरे रैकेट के मास्टरमाइंड तक अपनी पहुंच बना ली है।

ये भी पढ़ें : जनता का आक्रोश: कलेक्टर, SDM और तहसीलदार को ग्रामीणों ने घेरा, भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

दरअसल प्रदेश में 3 ऐसे डॉक्टर की गिरफ्तारी हुई है जो फर्जी डिग्री के आधार पर संजीवनी क्लीनिक में नौकरी कर रहे थे। जांच में इनकी MBBS की डिग्री और मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया का पंजीयन फर्जी पाया गया था। 3 फर्जी डॉक्टर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की टीम ने भोपाल और ग्वालियर में बैक-टू-बैक दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस को कामयाबी हासिल हुई और भोपाल से एक एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि भोपाल से पकड़ा गया आरोपी कोई साधारण इंसान नहीं है बल्कि वह फर्जी डिग्री तैयार करने से लेकर उसके जरिए लोगों को सरकारी व निजी क्षेत्रों में नौकरी दिलाने का एक पूरा नेटवर्क संचालित कर रहा था।

इस रैकेट का एक और बड़ा और चौकाने वाला पहलू सामने आया है। इस नेटवर्क को फर्जी मेडिकल डिग्रियां उपलब्ध कराने का मुख्य काम ग्वालियर का ही एक डॉक्टर करता था। इस मामले के उजागर होने के बाद से ही आरोपी डॉक्टर फरार चल रहा है।

ये भी पढ़ें : इंदौर हनीट्रैप मामले में बड़ा खुलासा: नेता-अफसर थे गैंग के निशाने पर, हिडन गैजेट्स से बनते थे Video

पुलिस के मुताबिक मामले की गंभीरता को देखते हुए पकड़े गए आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि इस रैकेट के तार और भी कई बड़े शहरों और रसूखदारों से जुड़े हो सकते हैं जिसका खुलासा जल्द ही किया जाएगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m