डायमंड हार्बर लोकसभा के अंतर्गत आनेवाला फलता विधानसभा सीट पर होने वाले चुनाव से ठीक पहले राजनीतिक माहौल अचानक बदल गया है. फलता विधानसभा सीट पर दोबारा मतदान के लिए टीएमसी ने जहांगीर खान को उम्मीदवार बनाया था। लेकिन उन्होंने अचानक से मंगलवार को चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। जहांगीर खान ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के करीबी सहयोगी हैं। फलता सीट डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र में आती है, जहाँ से अभिषेक बनर्जी सांसद हैं। TMC के गढ़ रही इस सीट पर BJP को अभी तक जीत नहीं मिली है.
अभिषेक बनर्जी के संसदीय क्षेत्र में पुनर्मतदान ने इसे और दिलचस्प बना दिया है. पश्चिम बंगाल के फलता विधानसभा क्षेत्र में इसलिए दोबारा मतदान हो रहा है क्योंकि चुनाव आयोग ने वोटरों को डराने-धमकाने, EVM मशीनों से छेड़छाड़ करने जैसे गंभीर आरोपों की वजह से मतदान रद्द कर दिया था।
पश्चिम बंगाल के फलता चुनाव में TMC उम्मीदवार जहांगीर खान के हटने से दक्षिण 24 परगना की इस अहम सीट पर अब BJP, कांग्रेस और CPI(M) के बीच मुकाबला है. TMC के गढ़ रही इस सीट पर BJP की जीत के कयास लगाए जा रहे हैं. फलता विधानसभा सीट दक्षिण 24 परगना की अहम सीटों में से एक मानी जाती है, जहां हर चुनाव में कड़ा मुकाबला देखने को मिलता है. फलता दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र में आता है, जिसका प्रतिनिधित्व टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी कर रहे हैं.
फलता जो एक सामान्य श्रेणी का विधानसभा क्षेत्र है और इसका ज्यादातर हिस्सा ग्रामीण है. पहले यह मार्क्सवादियों का गढ़ था, लेकिन अब यह तृणमूल कांग्रेस का गढ़ बन गया है. टीएमसी का यहां कितना दबदबा रहा है इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि इस सीट पर कभी भी बीजेपी ने जीत हासिल नहीं की. तृणमूल कांग्रेस ने पहली बार 2001 में यह सीट जीती थी.
इधर उपचुनाव में टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान के के पीछे हटने से अब बीजेपी के देबांग्शु पांडा, कांग्रेस के अब्दुर रज्जाक मोल्ला और सीपीआई (एम) के संभू नाथ कुर्मी चुनावी मैदान में हैं.
देबांग्शु पांडा की उम्र 46 साल है और शैक्षणिक योग्यता स्नातक है. वह पेशे से वकील हैं. उनकी सालाना आय 12 लाख रुपए बताई गई है. हलफनामे में उनके खिलाफ 17 आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी दी गई है, जिनमें 19 गंभीर मामले शामिल हैं.
अब्दुर रज्जाक मोल्ला की उम्र 65 साल है और उन्होंने 12वीं तक पढ़ाई की है. उनके खिलाफ 2 मामले दर्ज हैं. चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति करीब 57.7 लाख रुपए है, जबकि उन पर कोई कर्ज नहीं है.
संभु नाथ कुर्मी, सीपीएम के उम्मीदवार की उम्र 61 साल है और उन्होंने 10वीं तक पढ़ाई की है. उनके खिलाफ 3 मामले दर्ज हैं. चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति करीब 9.5 लाख रुपए है, जबकि उन पर किसी तरह का कर्ज नहीं है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

