TMC का पुष्पा और पूर्व नेता जहांगीर खान कई दिनों से फरार चल रहा था. STF ने नेपाल बॉर्डर के पास से उसको गिरफ्तार किया था. आज मंगलवार को से डायमंड हार्बर कोर्ट में पेश किया गया, जहां वह कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस से चारों और घिरा हुआ नजर आया. पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के फालता पुलिस स्टेशन में खान के खिलाफ 7 FIR की गई थीं. कलकत्ता हाई कोर्ट ने खान को गिरफ्तारी से दी गई अंतरिम सुरक्षा 26 मई को वापस ले ली थी

पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना जिले के फालता से टीएमसी नेता और अभिषेक बनर्जी के करीबी जहांगीर खान जो खुद को पुष्पा कहता था.

पूर्व नेता जहांगीर खान ने 2026 का विधानसभा चुनाव फालता सीट से लड़ा था। चुनाव के दौरान हुई गड़बड़ियों के कारण यहां 21 मई को दोबारा वोटिंग हुई थी. बंगाल विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद से ही जहांगीर खान कई दिनों से फरार चल रहा था. कलकत्ता हाई कोर्ट ने खान को गिरफ्तारी से दी गई अंतरिम सुरक्षा 26 मई को वापस ले ली थी.

पुलिस ने आरोपी जहांगीर खान के खिलाफ बेहद सख्त रुख अपनाया है. पूर्व नेता जहांगीर खान पर चुनाव में धांधली, रंगदारी, जमीन कब्जाने और भारत से भागने की कोशिश जैसे आरोप हैं. आज अदालत में पेशी के समय एक विशेष पुलिस एस्कॉर्ट टीम और केंद्रीय बलों के जवानों को भी तैनात किया गया था. 

आरोपी जहांगीर खान को भारी सुरक्षा घेरे में आज जज के सामने लाया गया. उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की कई गैर-जमानती धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज हैं. हमला करने, गंभीर चोट पहुंचाने और साजिश रचने जैसे कई संगीन अपराध शामिल हैं.

हालिया बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान फालता में बूथों पर गड़बड़ी करने और ईवीएम पर बीजेपी के चुनाव चिन्ह के ऊपर टेप चिपकाने का गंभीर आरोप जहांगीर खान पर लगा था. पुलिस की टीम अब उसे कोर्ट में पेशी के बाद सभी मामलों में कानूनी कार्रवाई करेगी. न्यायिक हिरासत में लेकर उससे पूछताछ करेगी.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m