गुजरात के भरूच जिले के अंकलेश्वर में एक स्कूली विवाद के बाद हुई मारपीट का वीडियो सामने आया है. यहां 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली दो सगी बहनों पर एक छात्रा के परिवार के लोगों ने बीच सड़क पर हमला कर दिया. CCTV फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. इस घटना को कोई मामूली नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि यह एक अपने बच्चें के परवरिश और परिवार के संस्कार को भी दर्शाता है.

एक स्कूली छात्रा ने अपने परिवार संग मिलकर अपनी ही क्लासमेट और उसकी बहन की सरेआम पिटाई इसलिए कर डाली कि किसी बात को लेकर दोनों छात्राओं में विवाद हुआ था.

गुजरात के भरूच जिले के अंकलेश्वर गुजरात इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन इलाके से एक बेहद चौंकाने वाली और चिंताजनक घटना सामने आई है. भरूच में सड़क किनारे दिन-दहाड़े एक परिवार ने दो युवतियों के साथ बेरहमी से मारपीट की, जो CCTV फुटेज में साफ़ दिखाई दे रही है. 

अस्पताल में भर्ती पीड़िता संस्कृति सेंगर के अनुसार अपने स्कूल में पढ़ने वाली ‘पर्ल’ नाम की एक छात्रा से किसी बात पर झगड़ा हुआ था. जब पीड़ित छात्रा अपनी बहन के साथ मोपेड से जा रही थी तो रंजिश में पर्ल ने अपने पूरे परिवार को बुला लिया और अपनी गाड़ी उनकी स्कूटी पर चढ़ा दी.

आरोपियों ने दोनों दोनों बहनों पर हाथापाई शुरू कर दी, जिसमें पर्ल के पिता देवा भाई पर्ल की मां और दादी शामिल है. आरोप है कि पर्ल के पिता देवा भाई ने अत्यधिक शराब के नशे में क्रिकेट बैट से हमला किया, जबकि परिवार की अन्य महिलाओं ने भी चप्पलों से मारपीट की और उन्हें गंदी-गंदी गालियां दीं.

घायल दोनों बहनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. पीड़िता संस्कृति सेंगर ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

जानकारी मिलते ही अंकलेश्वर GIDC पुलिस सक्रिय हो गई. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m