एस आर रघुवंशी, गुना। एमपी के गुना के बरोद गांव में खेत विवाद किसान की मौत का कारण बन गया। घटना के बाद परिजनों ने चक्का जाम कर दिया। काफी देर तक पुलिस की समझाइश के बाद जाम खोला गया। 

दरअसल, जिले के आरोन थाना क्षेत्र के बरोद गांव का है जहां किसान अशोक यादव ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने बताया खेत कि मेड़ को लेकर पड़ोसी इंद्रभान यादव और उसके परिवार से लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि इंद्रभान ने गाय घुसाकर अशोक के खेत में लगी गन्ने की फसल पूरी तरह उजाड़ दी थी। 

विरोध करने पर इंद्रभान और परिजनों ने अशोक के साथ मारपीट की, जिससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। अशोक ने थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बुधवार सुबह उसने एसडीएम कार्यालय में आवेदन दिया, पर आश्वासन न मिलने से वह टूट गया।  

शाम करीब चार बजे आहत होकर अशोक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे आरोन अस्पताल ले गए, हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां रात में मौत हो गई। आज सुबह पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया, शव परिजनों को सौंपा गया। नाराज परिजनों ने हनुमान चौराहे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया, आधे घंटे बाद पुलिस की समझाइश पर जाम मृतक के परिजनों ने जाम खोला।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m