हर्षराज गुप्ता, खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन से सनसनीखेज मामला सामने आया है। कपास मंडी में मंगलवार को एक किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई।इस घटना के बाद हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़ें: नसबंदी के बाद महिला की संदिग्ध मौत: परिजनों का आरोप- ‘एक के बाद एक लगे 3 इंजेक्शन, फिर थम गई पल्स’
जानकारी के अनुसार लेप पुनर्वास निवासी किसान अशोक वर्मा (53) रविवार को कपास बेचने मंडी आए थे। मंगलवार को उनकी कपास की बिक्री हो गई थी। इसी दौरान अन्य किसानों द्वारा भाव कम मिलने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था।
यह भी पढ़ें: काल बनकर आई तेज रफ्तार पिकअप: पैदल जा रही गर्भवती महिला को कुचला, गोद से छिटककर दूर जा गिरा मासूम
अशोक वर्मा ट्रैक्टर पर बैठकर घर लौटने की तैयारी में थे, लेकिन प्रदर्शन के कारण वे मंडी के अंदर ही रुके रहे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। साथी किसान उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

