संदीप शर्मा, विदिशा। मध्य प्रदेश में न्याय पाना इतना कठिन हो गया है कि किसान को गुहार लगाने जमीन पर लोट लगाना पड़ रहा है। सिस्टम की उदासीनता का ताजा मामला विदिशा के कुरवाई से सामने आया है। यहां दबंगों और पुलिस की लेट लतीफी से परेशान एक शख्स लोटते हुए एसपी से मिलने पहुंच गया। पीड़ित किसान का आरोप है कि उसकी जमीन पर फसल लगाने से रोक दिया गया और एससी-एसटी एक्ट का झूठा केस लगा दिया गया है।
यह भी पढ़ें: BSF एकेडमी के पेड़ों को चाहिए सुरक्षा ! देर रात चंदन के पेड़ काटकर ले गए चोर, उठे गंभीर सवाल
कुरवाई तहसील के रहने वाले व्यक्ति का नाम गजेंद्र दांगी है। उसने बताया कि गांव के कुछ दबंग उसे उसकी जमीन जोतने नहीं दे रहे हैं। स्थानीय थाने में उसने दो-तीन बार इसकी शिकायत की है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उसके ऊपर झूठा एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा भी किया गया है और इसी के चलते उसने आज एसपी के दरवाजे पर गुहार लगाई है।
यह भी पढ़ें: यात्री बस की ट्रक से भिड़ंत, 6 लोग घायल, मची चीख-पुकार
इस संबंध में जिले के एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। गंभीरता से देखते हुए उसकी जांच कराई जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

