दीपक कौरव, नरसिंहपुर। जिले में समर्थन मूल्य पर मूंग की बिक्री करने पहुंच रहे किसानों के सामने एक नई और बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। खरीदी केंद्रों पर तुलाई की धीमी गति के कारण किसानों की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। फसल तुलवाने के लिए किसानों को केंद्रों पर 7 से 8 दिनों तक लगातार इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे उनका आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है।

साईंखेड़ा में चक्काजाम, चीचली में भी फूटा गुस्सा

ताजा मामला साईंखेड़ा स्थित रेवा वेयरहाउस का है, जहां हफ्तों से परेशान किसानों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और किसानों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया। इसी तरह की स्थिति चीचली खरीदी केंद्र पर भी देखने को मिली, जहाँ समय पर तुलाई न होने से नाराज किसानों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। दोनों स्थानों पर किसानों का एक ही कहना है कि खरीदी केंद्रों पर तुलाई न होने से उन्हें भीषण गर्मी और अव्यवस्था के बीच दिन-रात वहीं गुजारने पड़ रहे हैं।

पॉवर गॉसिप: नरोत्तम मिश्रा ने कमल का बटन दबाया…PWD में गजब का भाईचारा, आपस में ही खेल रहे टेंडर टेंडर

कोटा बढ़ा, लेकिन नहीं बढ़ीं तुलाई की व्यवस्थाएं

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस समस्या के पीछे मुख्य वजह केंद्र सरकार द्वारा मूंग खरीदी की सीमा बढ़ाना है। सरकार ने किसानों से मूंग खरीदी का दायरा 25% से बढ़ाकर 60% तो कर दिया, लेकिन उस अनुपात में खरीदी केंद्रों पर कांटा (तुलाई व्यवस्था) और हम्मालों की संख्या नहीं बढ़ाई गई। आवक अधिक और व्यवस्थाएं सीमित होने के कारण केंद्रों पर माल जाम हो रहा है, जिससे किसानों का इंतजार बढ़ता जा रहा है।

प्रशासन से अतिरिक्त व्यवस्था करने की मांग

किसानों की बढ़ती भीड़ और उपज की भारी आवक को देखते हुए अब जिला प्रशासन से मांग की जा रही है कि- प्रत्येक खरीदी केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक कांटों और हम्मालों की संख्या बढ़ाई जाए। तुलाई की प्रक्रिया को तेज कर किसानों को लंबे इंतजार से मुक्ति दिलाई जाए। केंद्रों पर किसानों के रहने व पीने के पानी की उचित व्यवस्था की जाए। यदि समय रहते खरीदी केंद्रों पर व्यवस्थाएं नहीं सुधारी गईं, तो किसानों का गुस्सा और बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है।

दर्दनाक हादसाः सेल्फी लेते समय फिसला पैर, वाटरफॉल में डूबने से 21 वर्षीय युवक की मौत

सनसनीखेज अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझीः 24 घंटे के भीतर आरोपी पति पत्नी गिरफ्तार, ये रही हत्या की वजह

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m