फतेहपुर. जिले में सरकारी और सार्वजनिक संपत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान लगातार जारी है. मंगलवार को औगासी रोड स्थित गाजीपुर कस्बे के पास तालाब की सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर बड़ी कार्रवाई की. राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और अवैध कब्जे को ध्वस्त कर दिया. कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा.
इसे भी पढ़ें- यूपी में मौसम का महाअलर्ट! सीएम योगी का बड़ा आदेश- 24 घंटे में मिलेगा मुआवजा, इन जिलों में सबसे ज्यादा खतरा
तालाब की जमीन खाली कराने पर प्रशासन का सख्त संदेश
अधिकारियों ने बताया कि तालाब, जल स्रोत और सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. प्रशासन का कहना है कि प्राकृतिक जल स्रोतों को संरक्षित करना शासन की प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. मौके पर मौजूद अधिकारियों ने अवैध निर्माण को पूरी तरह हटवाया और भूमि को कब्जामुक्त कराया.
अन्य कब्जाधारियों को 10 दिन का अंतिम नोटिस
कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने आसपास के अन्य स्थायी अतिक्रमणकारियों को भी 10 दिन के भीतर स्वयं कब्जा हटाने का अंतिम नोटिस जारी किया. अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि तय समय सीमा के बाद यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो बिना किसी पूर्व सूचना के दोबारा बुलडोजर चलाया जाएगा. ध्वस्तीकरण की पूरी लागत भी संबंधित कब्जाधारियों से वसूली जाएगी.
इसे भी पढ़ें- क्रिकेट फैंस तैयार हो जाइए! 14 अगस्त से यूपी में शुरू होगा क्रिकेट महाकुंभ, ड्रोन शो और स्टार परफॉर्मेंस के टिकट हुए लॉन्च
भू-माफियाओं में मचा हड़कंप, आगे भी जारी रहेगा अभियान
प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों और भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है. कार्रवाई के दौरान गाजीपुर थाना पुलिस, राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और प्रशासनिक टीम मौके पर मौजूद रही. अधिकारियों ने कहा कि सरकारी और सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा ताकि जल स्रोतों का संरक्षण और कानून का पालन सुनिश्चित किया जा सके.


