राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश में ‘प्रोजेक्ट चीता’ सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच-मंदसौर जिले में स्थित गांधीसागर वन्यजीव अभयारण्य में मादा चीता ‘CCB 2’ को स्वछंद विचरण के लिए विमुक्त किया। राधा अष्टमी के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने इस मादा चीता का नामकरण ‘राधा’ किया है।

गांधीसागर में चीतों की संख्या बढ़कर हुई चार

मादा चीता ‘राधा’ के आगमन के साथ ही गांधीसागर अभयारण्य में चीतों की कुल संख्या बढ़कर चार हो गई है। अभयारण्य में पहले से दो नर चीते ‘प्रभाष’ और ‘पावक’ तथा एक मादा चीता ‘धीरा’ मौजूद हैं। अब यहां दो नर और दो मादा चीतों का कुनबा हो गया है। कूनो नेशनल पार्क के बाद गांधीसागर को चीतों के दूसरे प्रमुख आवास के रूप में तेजी से विकसित किया जा रहा है, जिससे भविष्य में चीता प्रजनन की संभावनाओं को बल मिलेगा।

गरबा में एंट्री के लिए तिलक-पूजन अनिवार्य होः गैर हिंदुओं को प्रवेश नहीं, महाराष्ट्र के बाद MP

वन विभाग रखेगा सेहत और अनुकूलन पर नजर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कूनो से आगे गांधीसागर में चीतों को बसाना प्रोजेक्ट चीता के विस्तार की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। नए वातावरण में मादा चीता ‘राधा’ के स्वास्थ्य, व्यवहार और अनुकूलन पर वन विभाग की विशेष टीम द्वारा लगातार निगरानी रखी जाएगी। गत वर्ष छोड़े गए चीते पूरी तरह स्वस्थ हैं और नए परिवेश में ढल चुके हैं।

पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में शुरू हुआ यह एशिया का पहला चीता पुनर्वास प्रोजेक्ट है। वन्य जीवों के संरक्षण से क्षेत्र में इको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय नागरिकों के लिए रोजगार और आजीविका के नए अवसर पैदा होंगे।

बात करने से नाराज पड़ोसियों ने युवक-युवती को दिया करंटः खेत में फेंका, इलाज के दौरान युवक

‘चीता स्टेट’ के साथ विविधता से समृद्ध मध्यप्रदेश

सीएम यादव ने गर्व जताते हुए कहा कि मध्यप्रदेश केवल ‘टाइगर स्टेट’ ही नहीं, बल्कि ‘चीता स्टेट’, ‘घड़ियाल स्टेट’ और ‘गिद्ध स्टेट’ के रूप में भी अपनी पहचान बना चुका है। राज्य में असम से जंगली भैंसों को लाया गया है और हाथियों (गजराज) की संख्या भी बढ़कर लगभग 100 तक पहुंच गई है, जो प्रदेश की जैव विविधता का प्रमाण है।

इंदौर में सड़कों का धंसना जारी: चौराहे पर धंसी सड़क, बना 15 फीट गहरा जानलेवा गड्ढा,

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m