संजय वाणी, आलीराजपुर। मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले में आयुष विभाग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां आयुष विभाग के जिला चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी विकास भयड़िया पर एक विधवा महिला स्वास्थ्यकर्मी ने छेड़छाड़, अभद्रता और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

READ MORE: दिल दहला देने वाली घटना: शासकीय रेस्ट हाउस के पास नवजात के शव को नोचते दिखे आवारा कुत्ते, इलाके में फैली सनसनी

जानकारी के मुताबिक घटना 25 मई की बताई जा रही है। जहां पीड़िता,जो स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है, गैस सिलेंडर लेने के लिए जा रही थी, आरोप है कि इसी दौरान रास्ते में आयुष विभाग के जिला चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी विकास भयड़िया ने मोटरसाइकिल रोककर महिला का रास्ता रोक लिया।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी अधिकारी ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर कपड़े खींचे और गलत नियत से छेड़छाड़ की, वहीं महिला किसी तरह आरोपी से बचकर वहां से निकल गई। शिकायत के अनुसार बाद में आयुष विभाग कार्यालय के पास दोनों का दोबारा सामना हुआ, जहां विवाद और बढ़ गया महिला ने आरोप लगाया कि यहां आरोपी द्वारा उसके साथ मारपीट भी की गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

READ MORE: तवानगर एचईजी प्लांट के पास पानी में मिला नर कंकाल, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद महिला ने अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी और आलीराजपुर महिला पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी विकास भयड़िया के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 76, 115(2), 126(2) और 351(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

सूत्रों के मुताबिक घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के बीच पूरे मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं, वहीं महिला स्वास्थ्यकर्मी के समर्थन में कुछ कर्मचारी भी सामने आए हैं,हालांकि पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

महिला थाना प्रभारी मनोरमा सिसोदिया ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है,पुलिस द्वारा घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है और संबंधित लोगों के बयान भी लिए जा रहे हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m