दीपक, पीथमपुर। धार जिले के औद्योगिक नगर पीथमपुर के सेक्टर एक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित दवा निर्माता कंपनी सिन्काम फार्मूलेशन के सैकड़ों महिला मजदूर आज सड़क पर उतर आए। श्रमिकों का आरोप हे कि उन्हें मध्यप्रदेश सरकार के तय नियमों के अनुसार मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है। उन्हें काम के दौरान मूलभूत सुविधा भी प्रदान नहीं की जाती है।
फिलहाल 8 घंटे के 225 रुपए मजदूरी
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कंपनी के ठेकेदार महिलाओं का शोषण कर रहे है। फिलहाल 8 घंटे के 225 रुपए अभी महिलाओं को मिल रहे हैं और ₹25 प्रति घंटा ओटी मिलता है। महिलाओं ने सरकार द्वारा निर्धारित वेतन दिए जाने की मांग की है। महिलाओं के विरोध को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस जवान तैनात है।
मिनिमम वेजेस मिलना चाहिए
महिलाओं ने बताया कि ना पीएफ ना ईएसआईसी और अन्य कोई भी सुविधा नहीं मिलती है। महिलाओं का आरोप है कि हमें कम से कम मिनिमम वेजेस (न्यूनतम वेतनमान) मिलना चाहिए जो सरकार ने रेट तय किए हैं। मजदूरी नहीं बढ़ने पर महिलाओं ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विधायक का जागा पुत्र मोहः SDPO को दी खुली चुनौतीः बोले- करेरा तुम्हारे बाप का नहीं

