महाराष्ट्र के पुणे में मौजूद गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर हटाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. MNS नेता अमित ठाकरे और पार्टी कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज हुई. सरकारी पॉलिटेक्निक में कथित तौर पर बिना अनुमति प्रवेश, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर हटाने, धमकी देने और नारेबाजी कर हंगामा करने का आरोप लगा. इस संबंध में कॉलेज के कर्मचारी डॉ. राजेंद्र काशीराम पाटील (52) की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.
अमित ठाकरे और 20-25 अज्ञात लोगों पर पुणे में पीएम मोदी की तस्वीर हटाने को लेकर मामला दर्ज हुआ. पुलिस के मुताबिक, यह घटना 31 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 12:30 से 1:15 बजे के बीच हुई.
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे के पुत्र अमित ठाकरे द्वारा पुणे के एक सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर हटवाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना के अध्यक्ष अमित राज ठाकरे और उनके साथ मौजूद 20 से 25 अज्ञात पदाधिकारियों, छात्रों एवं कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुणे के चतु:श्रृंगी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है.
शिकायतकर्ता डॉ. राजेंद्र काशीराम पाटिल ने आरोप लगाया कि अमित ठाकरे और उनके साथ मौजूद लोगों ने कार्यालय में प्रवेश करने के बाद वहां प्रदर्शित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को जबरन हटा दी. इस दौरान उनलोगों ने शिकायतकर्ता और उनके सहकर्मियों को धमकाया तथा कार्यालय के भीतर मौजूद रहे.
अमित ठाकरे के पीएम मोदी के फोटो हटाने के बाद शुरू हुए विवाद पर भाजपा ने आपत्ति जताई थी और पुलिस से केस दर्ज कराने की मांग की थी. भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकारी संस्थानों में निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत तस्वीरें लगाई जाती हैं और प्रधानमंत्री की तस्वीर हटाना राजनीतिक रूप से गलत है.
सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल की शिकायत के आधार पर चतु:शृंगी पुलिस ने अमित ठाकरे और अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की. पुलिस अब घटना के संबंध में आगे की जांच कर रही है. हालांकि ये शिकायत में लगाए गए आरोप हैं और इन आरोपों का अंतिम रूप से साबित होना अभी बाकी है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


